मुंबई में फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की धमकी, नशे में फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित ग्रैंड हयात होटल को गुरुवार की शाम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. फोन आने के बाद मुंबई पुलिस सक्ते में आ गई. जांच के बाद मुंबई पुलिस ने पाया कि कॉल करने वाला शराब की नशे में था. मगर, पुलिस ने कॉलर का जानकारी निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 21 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में  ग्रैंड हयात होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई. फिलहाल, मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष झूठी कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम सूरज जाधव है. वह सीएसटी रोड वकोला इलाके का रहने वाला है. गुरुवार की शाम सूरज ने शराब पी रखी थी. रात 9 बजे के करीब मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम में फोन किया. बोला, पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में बम रखा गया है. यह सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत मौके पर पहुंच गई. 

Advertisement

मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने मिलकर जांच पड़ताल की. मगर पुलिस को होटल से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने कॉलर का जानकारी निकाली और पाया कि आरोपी ने शराब की नशे में कॉल किया था.

फिलहाल, वाकोला पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 505 (1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »