Palwal: ठेकेदार ने सैलरी देने के बहाने घर बुलाया, फिर साथियों के साथ किया गैंगरेप

एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला को ठेकेदार ने सैलरी देने के बहाने कमरे पर बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया है. ठेकेदार देवेंद्र ने ही पति-पत्नी को कंपनी में काम पर लगाया था. आरोपी ने पीड़िता और पति को जान से मारने की भी धमकी भी दी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

तनसीम हैदर

  • पलवल,
  • 31 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST
  • पति-पत्नी एक ही कंपनी में करते थे काम
  • ठेकेदार ने फोन पर बताया बेटे की तबीयत है खराब

हरियाणा के पलवल में एक ठेकेदार ने महिला कर्मचारी को सैलरी देने के बहाने कमरे में बुलाकर गैंगरेप किया है.मामले में मुंडकटी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति बताया कि वह और उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में लेबर का काम करते हैं. पति-पत्नी दोनों कंपनी में ड्यूटी पर थे.

इसी दौरान ठेकेदार देवेंद्र ने फोन कर बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है. आरोपी देवेंद्र ने ही पति-पत्नी को कंपनी में काम पर लगाया था इसलिए उसकी बात पर दोनों विश्वास कर लिया.

Advertisement

जब बेटे की तबीयत खराब होने का पता चला तो उन लोगों ने पैसे मांगे. इस पर ठेकेदार ने बहाना बनाते हुए पीड़िता के पति से कहा कि पैसे लेने अपनी पत्नी को घर भेज दो. युवक कंपनी से गेट पास लेकर पत्नी को ठेकेदार के घर भेज देता है. पीड़िता के पति के मुताबिक कुछ देर बाद बेटी को फोन पर पूछा तो बेटी ने बताया कि भाई की तबीयत ठीक है लेकिन मम्मी घर नहीं पहुंची है.

शक होने पर पति ने ठेकेदार देवेंद्र के घर पहुंच गया जहां उसने देखा कि देवेंद्र अपने कमरे में फरीदाबाद निवासी भड़ाना और एक अन्य लोग के साथ शराब पी रहा था. उसके बाद जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी के साथ बिहार निवासी अभिषेक रेप कर रहा था. इस दौरान आरोपियों ने आकर उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. किसी तरह दोनों वहां से निकलकर भागने में कामयाब हो गए.

Advertisement

पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि ठेकेदार देवेंद्र, भड़ाना, अभिषेक और एक अन्य ने बारी-बारी साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »