पुलिस के सामने शिवसेना नेता की हत्या, हमलावर की कार पर मिला खालिस्तान समर्थक का स्टीकर

अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या से दहशत फैल गई है. यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इंटेलिजेंस के पास उन पर हमले के इनपुट थे. एक महीने पहले पुलिस ने उनकी हत्या की साजिश रच रहे चार गैंगस्टर को भी गिरफ्तार किया था.

Advertisement
सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे (फाइल फोटो) सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे (फाइल फोटो)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. इंटेलिजेंस के पास भी शिवसेना नेता पर हमले के इनपुट थे.

पंजाब के कई गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद मृतक को पंजाब पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी. हमले के वक्त पंजाब के आठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था. उन्हें पुलिस के सामने गोली मारी गई है. सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे. गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था. हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था. कार पर 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है.

अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है. उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है. सितंबर में अमृतपाल को संगठन का प्रमुख बनाया गया है. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने खड़ा किया था. दीप सिद्धू 26 जनवरी, 2021 को लालकिले पर हुए उपद्रव के मामले में प्रमुख आरोपी था. 

कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिलने पर दे रहे थे धरना

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंसे असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी. पांच बार गोली चली थी. बताया जा रहा है कि वह कभी सूरी से नहीं मिला था.

Advertisement

पेशे से दुकानदार है हमलावर

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कहा- हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. हम मामले की जांच करेंगे और इसकी तह तक जाएंगे. पुलिस ने बताया कि हमलावर अमृतसर का ही रहने वाला है. वह पेशे से दुकानदार है.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सुधीर सूरी जब पुलिस अधिकारी से बात कर रहे थे, तभी उन पर फायर कर दिया गया. उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई हैं. जहां शिवसेना नेता पर गोली चलाई गई, वह एक रिहायशी इलाका है. 

अक्टूबर में सूरी की हत्या की प्लानिंग करने वाले पकड़े गए

23 अक्टूबर को पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था. उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. उनकी रेकी भी कर चुके थे. आरोपियों ने यह भी बताया था कि उन्होंने सूरी पर दीवाली से पहले हमला करने की योजना बनाई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »