गाजियाबाद: बच्ची को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की थी लूटपाट, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

बदमाशों ने 22 फरवरी को गन प्वाइंट पर 6 माह की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन गिरफ्तार लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST
  • 22 फरवरी को दिन दहाड़े बिल्डर के घर हुई थी लूटपाट
  • किराये पर रहने वाली महिला ने बनाई थी लूट की प्लानिंग

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार हैं. लेकिन जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 29 हजार रुपये बरामद किये हैं. पूछताछ में इन्होंने बताया कि लूटी गई ज्वेलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखवा दिया है और कुछ ज्वेलरी एक सुनार को बेच दी. पकड़े गए आरोपियों  के पास से दो तमंचे और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किये हैं.

Advertisement

आरोपी महिला पीड़ित के यहां पहले किराए पर रहती थी. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वो पीड़ित परिवार की मैरिज एनिवर्सी में शामिल हुई थी. उस दौरान उसने वहां पर ढेर सारी सोने की ज्वेलरी देखी और उसे चुराने के लिए रेकी की. फिर उसने इसके बारे में अपने भाई बताया और उसने कुछ साथियों के साथ प्लानिंग कर इस घटना को अंजाम दिया. 

गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की थी लूटपाट 

बता दें कि, नेहरू नगर इलाके में बीते 22 फरवरी को एक बिल्डर गुलाब सिंह के घर पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना हुई. इस घटना का सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कोरियर देने के बहाने बिल्डर की बहू और उसके बच्चे को गन प्वाइंट पर घर के अंदर बंधक बनाकर इस लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. 

Advertisement

तीनों आरोपी हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं 
 
गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी कुरियर देने के बहाने घर में घुसे थे. लूट की इस वारदात को रवि दत्त, विशाल, ज्योति उर्फ सुश्रिता ने अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी महिला ज्योति कुछ दिन पहले पीड़ित बिल्डर गुलाब सिंह के घर पर पहले किराए पर रही थी और ज्योति ने ही अपने भाई के साथ मिलकर लूट का प्लान तैयार किया था. गिरफ्तार तीनों अभियुक्त हरियाणा के रोहतक जिला के रहने वाले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »