दिल्लीः तमंचे की नोक पर लूट रहे थे चेन, भीड़ ने कर दी पिटाई, बदमाशों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाशों ने तमंचे की नोक पर चेन लूटने की कोशिश की थी, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी.

Advertisement
भीड़ ने बदमाशों को जमकर पीटा. भीड़ ने बदमाशों को जमकर पीटा.

अरविंद ओझा / सत्यजीत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST
  • दिल्ली के निहाल विहार इलाके की घटना
  • पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में चेन स्नैचिंग की कोशिश कर रहे दो हथियारबंद बदमाशों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी चेन लूटने की कोशिश की थी. लेकिन भीड़ ने पीट-पीटकक दोनों बदमाशों की हालत ऐसी कर दी कि बाद में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

मामला दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, 1 दिसंबर को इलाके में चेन स्नैचिंग के दौरान गोली चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित देव वर्मा ने जानकारी दी कि पल्सर पर सवार 2 बदमाशों ने उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की थी. उसने विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश की और तमंचे से सिर पर हमला भी किया. पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास की भीड़ ने साथ दिया और बदमाशों का तमंचा छीनकर दोनों बदमाशों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया.

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर दीपक और सूरज नाम के दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की 7 FIR दर्ज है. आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस और बैग से 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-- UP: साइकिल चोरी के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, फिर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया

झारखंडः भीड़ की पिटाई से चोर की मौत!

इसी तरह की एक घटना झारखंड में भी सामने आई है, जहां के गिरिडीह जिले के खेतको गांव में भीड़ की पिटाई से एक चोर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात दशरथ महतो नाम के शख्स के घर पर तीन चोर घुसे थे. दशरथ ने देखा तो उसने शोर मचा दिया. शोर सुन ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए. चोर भी वहां से भागने लगे लेकिन एक चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया.

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने उस चोर को घंटों बंधक बनाए रखा और उसकी जमकर पिटाई की. अगले दिन बगोदर थाना को चोर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी गई. जिसके बाद युवक को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और दशरथ महतो से भी पूछताछ की गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »