अकेलेपन ने मार डाला... मेरठ में रिटायर्ड दरोगा ने पत्नी संग दी जान, एक ही फंदे से लटके मिले शव

मेरठ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां रक्षापुरम कॉलोनी में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह जब घरेलू सहायिका घर पहुंची, तो दोनों के शव पंखे से लटके देख उसके होश उड़ गए.

Advertisement
मेरठ में डबल सुसाइड से हड़कंप, साथ नहीं रहता था इकलौता बेटा. (Photo: Representational) मेरठ में डबल सुसाइड से हड़कंप, साथ नहीं रहता था इकलौता बेटा. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के गंगानगर इलाके के रक्षापुरम कॉलोनी में एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी के शव उनके घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. पुलिस को अंदेशा है कि दंपती ने खुदकुशी किया है.

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर लल्लू सिंह (65) और उनकी पत्नी संतोष (62) रक्षापुरम कॉलोनी में रहते थे. बुधवार की सुबह जब उनकी घरेलू सहायिका काम करने के लिए घर पहुंची, तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई.

कमरे के अंदर दोनों के शव सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटके हुए थे. सहायिका ने तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को जानकारी दी.

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दोनों के शव को नीचे उतारा गया. जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग दंपती का बेटा एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी है.

वो परिवार के साथ मेरठ के गंगा धाम कॉलोनी में रहता है. उनकी एक बेटी पंजाब में रहती है. उनके इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है.

Advertisement

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसकी वजह से अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद केरगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement