रांचीः रिम्स से निकाले गए सुरक्षा कर्मियों ने उपाधीक्षक पर किया हमला, कमरे में बंद कर बचाई जान

झारखंड के रांची में रिम्स से हटाए गए सुरक्षाकर्मी अस्पताल के अधीक्षक के चेंबर में जबरन घुस गए. बताया जा रहा है कि जब सुरक्षाकर्मी घुसे तो उस समय वहां डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मौजूद थे, जिन्होंने खुद को कमरे में लॉक कर लिया. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया. अस्पताल प्रबंधन ने निकाले गए सुरक्षाकर्मियों पर केस दर्ज कराया है.

Advertisement
मामले की जानकारी देते अस्पताल प्रबंधन के लोग. मामले की जानकारी देते अस्पताल प्रबंधन के लोग.

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स एक बार सुर्खियों में है. यहां अस्पताल प्रशासन ने 308 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था, जो नौकरी जाने के बाद से आक्रोशित हैं. बीते दिनों 308 सुरक्षा कर्मियों को हटाकर उनकी जगह रिम्स में होमगार्ड तैनात कर दिए गए थे. सुरक्षाकर्मी इस बात से नाराज चल रहे थे. आरोप है कि सुरक्षाकर्मी हमला करने के उद्देश्य से अस्पताल के अधीक्षक के चेंबर में घुस गए.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9.40 बजे करीब 100 निजी सुरक्षाकर्मी रिम्स पहुंचे और अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर तैनात होमगार्ड के जवानों को धकेलते हुए चेंबर में घुस गए. उस वक्त अधीक्षक चेंबर में नहीं थे, लेकिन उपाधीक्षक ले. कर्नल शैलेश त्रिपाठी बैठे थे.

यहां देखें वीडियो

आरोप है कि शैलेश त्रिपाठी पर सभी ने हमला बोल दिया. इसके बाद उपाधीक्षक वहां से जान बचाते हुए चेंबर के अंदर बने गोपनीय कक्ष में चले गए और खुद को लॉक कर लिया.

सीसीटीवी कैमरे और उपकरण तोड़ने का किया प्रयास

आरोप है कि अस्पताल से निकाले गए सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे व उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की. उपाधीक्षक ने फोन पर रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव को बताया कि फोन के तार काट दिए गए हैं और उन्हें जान से मारने के इरादे से हमला किया गया.

Advertisement

इसके बाद उपाधीक्षक ने पुलिस को कॉल किया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपाधीक्षक को बचाया. इस मामले में रिम्स प्रबंधन की ओर से बरियातू थाने में हटाए गए सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »