जमुई की लेडी डॉन! हाथ में तमंचा और जिंदा कारतूस लिए दिखी, पुलिस तलाश में जुटी

बिहार में इस समय निकाय चुनाव चल रहे हैं. 18 दिसंबर 2022 को जमुई में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. उसी दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई. तस्वीर में मौजूद महिला अपने हाथ में तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी पकड़े हुए दिख रही है. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement
जमुई में तमंचे और कारतूस के साथ महिला का फोटो वायरल. जमुई में तमंचे और कारतूस के साथ महिला का फोटो वायरल.

राकेश कुमार सिंह

  • जमुई,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

बिहार के जमुई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक महिला अपने हाथ में तमंचा और जिंदा कारतूस पकड़े हुए दिख रही है. अब इस महिला को जमुई की 'लेडी डॉन' कहा जा रहा है.

वायरल तस्वीर जमुई पुलिस के पास भी पहुंची है. पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कर ली गई है और अब उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में हैरानी की बात यह है कि इस महिला को जिस व्यक्ति के रिश्तेदार की पत्नी होना बताया जा रहा है, उस व्यक्ति ने महिला को पहचानने से साफ इंकार कर दिया है.

Advertisement

देखें वीडियो...

बिहार में चल रहे हैं निकाय चुनाव 

दरसअल, बिहार में इस समय निकाय चुनाव चल रहे हैं. 8 दिसंबर 2022 को जमुई में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. उसी दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई. इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई है. 

तस्वीर में मौजूद महिला अपने हाथ में तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी पकड़े हुए दिख रही है. तस्वीर तेजी से पूरे क्षेत्र में वायरल हुई. धीरे-धीरे महिला को जमुई की लेडी डॉन बताकर उसकी तस्वीर तेजी से शेयर होने लगी.

रिश्तेदार ने महिला को पहचानने से किया इनकार 

यह भी दावा किया गया कि तस्वीर में दिखाई दे रही महिला का नाम सिंपी देवी है. वह सदर थाना जमुई के लगमा गांव के पैनपुरवा टोला की रहने वाली है. सिंपी देवी के पति का नाम नीतीश रावत है. 

Advertisement

नीतीश, वार्ड नंबर 15 के पूर्व वार्ड पार्षद के पति सूर्य नारायण रावत का रिश्तेदार बताया जा रहा है. इस मामले में जब सूर्य नारायण से तमंचे वाली लेडी डॉन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने महिला को पहचानने से साफ इंकार कर दिया.

पुलिस ने कही यह बात

वायरल तस्वीर के मामले पर जमुई डीएसपी डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ महिला की तस्वीर वायरल हुई है. उसे जमुई की लेडी डॉन बताया जा रहा है. पुलिस को भी उसकी तस्वीर मिली है. महिला की पहचान हो चुकी है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »