1 KG मारिजुआना लेकर स्कूल के पास बेच रहीं थीं दो महिला ड्रग पेडलर, नोएडा पुलिस ने रेड मारकर किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस टीम ने एक स्कूल के पास गांजा बचने वाली दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने गिरफ्तार की महिलाओं के पास से 1 किलोग्राम मारिजुआना भी बरामद किया है.

Advertisement
1 KG मारिजुआना लेकर स्कूल के पास बेच रहीं थीं दो महिला ड्रग पेडलर. (फाइल फोटो) 1 KG मारिजुआना लेकर स्कूल के पास बेच रहीं थीं दो महिला ड्रग पेडलर. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 05 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

पुलिस जिले में नशीले पदार्थों को सप्लाई करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. अब गुरुवार को पुलिस टीम ने एक स्कूल के पास से दो महिलाओं को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिलाओं के पास से अधिक मात्रा में मारिजुआना बरामद हुआ है.

1KG गांजा बरामद; पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के बिसरख पुलिस ने नया हैबतपुर गांव में एक निजी स्कूल के पास महिलाओं को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान 30 वर्षीय कमला और 35 वर्षीय रोशना के रूप में हुई है. दोनों नोएडा की ही स्थानीय निवासी हैं. महिलाओं के पास से पुलिस टीम को एक किलोग्राम से अधिक मारिजुआना बरामद किया है.

अधिकारी ने कहा कि गिफ्तार की दोनों महिलाओं के खिलाफ बिसरख पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

646 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने हाल ही में पूरे जिले में अवैध ड्रग्स सिंडिकेट पर कार्रवाई तेज कर दी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अकेले 2023 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 55 एफआईआर दर्ज कीं और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 646 संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मारिजुआना, कोकीन, एमडीएमए और हशीश सहित लगभग 4,000 KG ड्रग्स पुलिस ने जब्त किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »