नींद न आने से परेशान था MTNL का पूर्व अधिकारी, 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर किया सुसाइड

दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में एक पूर्व अधिकारी ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व अधिकारी नींद नहीं आने की वजह से परेशान था. पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे पूर्व अधिकारी ने पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी में 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया.

Advertisement
पूर्व अधिकारी ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग (प्रतीकात्मक तस्वीर) पूर्व अधिकारी ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक रिटायर्ड अधिकारी के 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई है. मृतक की पहचान विनोद शंकर के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.

घटना नोएडा के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी की है. जानकारी के मुताबिक 65 साल के विनोद शंकर एमटीएनएल में अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद वे अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी के एक फ्लैट में रहते थे.

Advertisement

विनोद शंकर ने पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी की एक बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि देर रात गार्ड को कुछ जमीन पर गिरने की तेज आवाज आई. तेज आवाज सुनकर गार्ड मौके की ओर दौड़े. गार्ड जब मौके पर पहुंचे, विनोद शंकर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे.

गार्ड्स ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. विनोद शंकर एमटीएनएल में सीनियर सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए थे. विनोद शंकर के बेटे विक्रांत ने पुलिस को ये जानकारी दी है कि वे पिछले करीब एक महीने से नींद न आने की वजह से परेशान चल रहे थे.

बेटे के मुताबिक विनोद शंकर देर रात तक फ्लैट की बालकनी में टहला करते थे. उनकी तबीयत पिछले कुछ दिन से खराब चल रही थी. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विनोद शंकर पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे थे. तनाव की वजह से ही वे रात-रात भर सो नहीं पा रहे थे.

Advertisement

आशंका जताई जा रही है कि तनाव और नींद न आने की वजह से परेशान होकर ही 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »