नालंदा शराब कांड: जहां हुआ मृतकों का पोस्टमार्टम, वहीं मिली शराब की बोतल

अस्पताल परिसर में शराब की बोतल कहां से आई और इसे कौन लेकर आया? इस बारे में जब प्रशासन से बात की गई तो प्रशासन ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी से ही इनकार कर दिया.

Advertisement
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर झाड़ियों में पड़ी शराब की बोतल. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर झाड़ियों में पड़ी शराब की बोतल.

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 16 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST
  • पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस भी थी मौजूद
  • शराब की बोतल से अनजान बनी रही नालंदा पुलिस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का 28 साल का सुनील कुमार नालंदा में ही पेंटर का काम करता था वह अब इस दुनिया में नहीं है. सुनील कुमार ने शनिवार की रात जहरीली शराब पी थी जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई.

सुनील कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आया करता था और कल रात भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन घर आने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी और फिर सुबह तक उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

शराब पीकर आया था घर

बता दें कि नालंदा के स्टोर सराय इलाके के छोटी पहाड़ी मोहल्ला में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सुनील कुमार शामिल था. सुनील कुमार की बहन ने आजतक को बताया कि मेरा भाई कल रात में शराब पीकर आया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर सुबह उसकी मौत हो गई. सुनील के पिता विजय कुमार ने भी कहा कि उनका बेटा अक्सर शराब पीकर आया करता था मगर उसे शराब कहां से मिलता था इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शराब की बोतलें

विजय कुमार ने बताया कि उनके बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी और वह नालंदा में ही पेंटर का काम करता था. नीतीश कुमार के गृह जिले में हुए इस से जहरीली शराब कांड के बाद स्थानीय प्रशासन लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रहा है. अवैध शराब और इससे धंधे से जुड़े लोगों की तलाश कर रहा है. नालंदा के सदर अस्पताल में जहां पर सातों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, वहीं पर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है.जहां पर 7 शवों का पोस्टमार्टम हो रहा था, उसके ठीक बाहर शराब की बोतलें पाई गई.

Advertisement

अस्पताल परिसर में शराब की बोतल कैसे?

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में शराब की बोतल कहां से आई और इसे कौन लेकर आया? इस बारे में जब प्रशासन से बात की गई तो प्रशासन ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी से ही इनकार कर दिया. पोस्टमार्टम कमरे के बाहर कई पुलिसकर्मी कैंप कर रहे थे, मगर इसकी जानकारी लेने की जहमत नहीं उठाई कि आखिर अस्पताल परिसर में शराब की बोतल कैसे और कहां से आई?

नालंदा जहरीली शराब कांड में कथित तौर पर अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मगर स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि मौत की असली वजह क्या है? हालांकि, मरने वाले लोगों के परिजन शराब पीने के कारण हुई मौत का दावा कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »