गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, गांव वालाें ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के गांव जाना भारी पड़ गया. जैसे ही वह उससे मिलने पहुंचा गांव वालों ने उसे पकड़ कर बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो देखने के बाद जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • मुजफ्फरपुर,
  • 31 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • ग्रामीणों को जैसे ही पता चला उसे बिजली के खंभे से बांध दिया
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने बिजली के खंबे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. घटना मनियारी थाना क्षेत्र में बीती रात की है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है.

पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में घटी है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गांव के लोगों ने एक युवक को बिजली के पोल से बांध दिया है. और उसे लगातार मार रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वहां आया हुआ था. ग्रामीणों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे खूब मारपीट की. इस दौरान वह लोगों से रहम की भीख मांगता रहा. लेकिन किसी को भी उस पर तरस नहीं आया. सभी लोग वहां तमाशबीन खड़े उसकी पिटाई देखते रहे.

Advertisement

दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

यह वीडियो करीब 2 मिनट 17 सेकंड का है. उक्त वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. वहीं, कई लोग युवक को बेहरहमी से मार रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मनियारी थानेदार ने मामले की पूरी जांच का आदेश दिया है. सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेगी. और जो कोई भी इसमें दोषी पाया जाएगा उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गर्लफ्रेंड ने मां के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को पीटा

वहीं, बिहार के हाजीपुर में एक गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच चौराहे पर जमकर थप्‍पड़ मारे. लड़की की मां भी उसके साथ मौजूद रही, उसने भी बेटी के बॉयफ्रेंड को जमकर पीटा. गालीगलौज भी हुई. बॉयफ्रेंड ने इस दौरान कहा उससे पिछले तीन साल से बात कर रही थी लेकिन अब कहीं और बात करने लगी थी. इस कारण उसने उससे किनारा कर लिया है.

Advertisement

जब दोनों पक्षों में बवाल बढ़ गया तो आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए. लड़की और उसकी मां लड़के को खूब थप्‍पड़ मार रही थी. वहीं लड़का खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. मारपीट के बाद जमा भीड़ को देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

(इनपुट: मणि भूषण शर्मा)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »