ड्रग्स चेन में अब मुंबई के मशहूर मुच्छड़ पानवाला का नाम, NCB ने भेजा समन

हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया है और 200 किलो ड्रग्स जब्त किया था. इस मामले में एनसीबी ने दो दिन पहले ही अभिनेत्री दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है.  

Advertisement
मुंबई का मुच्छड़ पानवाला शहर का नामी पान दुकान है (फोटो-आजतक) मुंबई का मुच्छड़ पानवाला शहर का नामी पान दुकान है (फोटो-आजतक)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 11 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST
  • मुच्छड़ पानवाला पर मुंबई के हीरो-हीरोइन खाते हैं पान
  • पान की आड़ में ड्रग्स की सप्लाई का आरोप
  • NCB ने मुच्छड़ पानवाला के मालिक को भेजा समन

मुंबई में ड्रग्स की तस्करी का जाल फैलता ही जा रहा है. NCB की जांच में नए नाम जुड़ते ही जा रहे हैं. अब मुंबई के फेमस मुच्छड़ पानवाला का नाम इस मामले से जुड़ता दिख रहा है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में मुच्छड़ पानवाला के मालिल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है.

हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया है और 200 किलो ड्रग्स जब्त किया था. इस मामले में एनसीबी ने दो दिन पहले ही अभिनेत्री दीया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है.  

Advertisement

इन लोगों से पूछताछ के दौरान मुच्छड़ पानवाला का नाम सामने आया है. एनसीबी को शक है कि दोनों आरोपी मुच्छड़ पानवाला को ड्रग्स की सप्लाई करते थे. इस जानकारी के बाद अब मुच्छड़ पानवाला NCB के रडार पर है. NCB के अधिकारी अब इस पान दुकान के मालिक से पूछताछ करेंगे. आरोप है कि यहां पान में ड्रग्स को मिलाकर दिया जाता है. ये दुकान दक्षिण मुंबई में केम्प कॉर्नर में स्थित है.

देखें: आजतक LIVE TV

बता दें कि मुच्छड़ पानवाला मुंबई की फेमस पान दुकान है. यहां पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज पान खाने आते हैं. सेलिब्रेटीज ही नहीं, मुंबई के कई जाने-माने उद्योगपति और टेक टायकून यहां पान का शौक पूरा करने के लिए आते हैं. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुच्छड़ पानवाला को ड्रग्स की सप्लाई करते थे. ड्रग्स और पानवाला का कनेक्शन कोई नया नहीं है. पहले भी कई बार ऐसे मामले आए हैं जब पान बेचने वालों को ड्रग्स बेचने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »