मां ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर बेटे की करवा दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चला पता

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक मां ने अपने ही बेटे का 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी. पता चला है कि बेटा शराब पीने का आदी था और नशे में घरवालों को मारता-पीटता था. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

aajtak.in

  • नांदेड़,
  • 19 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक मां ने अपने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी. बताया गया कि बेटा शराब के नशे में घरवालों को मारता-पीटता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ जिले के बारड में 14 अगस्त को एक शव मिला था. जिसकी पहचान सुशील के रूप में की हुई. जो अपने माता-पिता के साथ गीतानगर इलाके में रहता था. पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक सुशील के गले पर निशान और मारपीट की पुष्टि की गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई.

किराएदार को दी हत्या की सुपारी

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक सुशील के माता-पिता के दो किराएदार राजेश गौतम पाटिल और विशाल देवराव भगत से पूछताछ की, तो उन लोगों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि सुशील को शराब की लत लगी हुई थी. वह मां और पिता के साथ मारपीट करता था. बार-बार समझाने के बावजूद भी सुशील ने मारपीट करनी बंद नहीं की.

Advertisement

शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता रहता था, ना देने पर बुरी तरह से मां-बाप की पिटाई करता था. इस मारपीट से तंग आकर मां शोभाबाई ने बेटे सुशील को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया. दोनों सुपारी किलर किसी बहाने से सुशील को इलाके से बाहर ले गए और उसे गला घोंटकर मार डाला.

इस मामले में बारड  के पुलिस अधिकारी शिवराम तुगावे ने बताया कि 14 अगस्त को सुशील नामक युवक का शव मिला था. जिसकी जांच की गई तो पता चला कि  मारपीट से तंग आकर मां ने ही अपने दो किराएदार राजेश गौतम पाटिल और विशाल देवराव भगत को सुपारी देकर बेटे की हत्या करवा दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज उनकी कोर्ट में पेशी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »