लिफ्ट के बहाने ट्रक में बैठाया फिर नाबालिग से किया रेप, हत्या कर नदी में फेंका शव

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन लोगों ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया. फिर बाद में उसकी हत्या करके शव भिंड जिले की चंबल नदी में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि घटना 27 दिसबंर की है. आरोपियों को डर था कि कहीं लड़की रेप के बारे में अपने घर में ना बता दे. इसलिए उन्होंने उसका मर्डर कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल की लड़की से रेप के बाद हत्या
  • पुलिस ने रविवार को इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अमित सांघी ने सोमवार को बताया कि घटना पिछले साल 27 दिसंबर की है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से दो ट्रक चालक हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की को उसके एक पड़ोसी और दो ट्रक चालकों ने अपने वाहन में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ले जाने का प्रस्ताव दिया और बाद में रास्ते में तीनों ने उसके साथ कई दफा कथित रूप से रेप किया.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तीनों आरोपियों को लगा कि लड़की इस बारे में अपने घर में बता देगी, उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में उसके शव को भिंड जिले में चंबल नदी में फेंक दिया.

दिल्ली में 8 साल की बच्चे से रेप
वहीं, दिल्ली के अलीपुर इलाके में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह मोबाइल पर पोर्न फिल्में देख रहा था.

Advertisement

बहन के साथ मंदिर गई थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार की बच्ची 3 साल पहले ही बिहार से दिल्ली आई थी बच्ची का परिवार मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 3 बजे पीड़िता अपनी बहन के साथ पास में मौजूद मंदिर गई थी. पीड़िता मंदिर से बाहर निकलकर टहल रही थी, तभी एक समीर नाम का आरोपी वहां पहुंच गया. आरोपी ने बच्ची को बहलाया फुसलाया, उसके बाद वह बच्ची को पास के जंगलों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »