अंकित गुर्जर के बाद एक और कैदी की जेल में हत्या, नुकीली चीज से हुआ वार

जानकारी मिली है कि महेश मंडोली की जेल नम्बर 15 में रह रहा था. उसकी कुछ दूसरे कैदियों संग लड़ाई चल रही थी. अब 29 अक्टूबर को उसी लड़ाई की तैश में आकर दो कैदियों ने महेश पर जानलेवा हमला कर दिया.

Advertisement
अंकित गुर्जर के बाद एक और कैदी की जेल में हत्या अंकित गुर्जर के बाद एक और कैदी की जेल में हत्या

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:56 AM IST
  • अंकित गुर्जर के बाद एक और कैदी की जेल में हत्या
  • मंडोली जेल में की गई हत्या

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए अंकित हत्या कांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई है कि अब दिल्ली की मंडोली जेल में एक कैदी की नुकीली चीज़ से हमला कर हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि 29 अक्टूबर को दो कैदियों ने 39 साल के कैदी महेश पर हमला कर दिया था. बुरी तरह जख्मी हुए महेश ने जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

एक और कैदी की जेल में हत्या

जानकारी मिली है कि महेश मंडोली की जेल नम्बर 15 में रह रहा था. उसकी कुछ दूसरे कैदियों संग लड़ाई चल रही थी. अब 29 अक्टूबर को उसी लड़ाई की तैश में आकर दो कैदियों ने महेश पर जानलेवा हमला कर दिया. ये हमला किसी नुकीली चीज से किया गया. हमले की वजह से महेश को सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर गहरी चोट आई थी.

जब पुलिस अधिकारियों को इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत महेश को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन शनिवार को महेश ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही अपना दम तोड़ दिया. 

क्यों की गई ये हत्या?

अब जेल अलग है, आरोपी कोई और हैं लेकिन अपराध करने का पैटर्न सेम दिखाई पड़ता है. अंकित गुर्जर वाले मामले में भी पुलिस अधिकारियों की पहले अंकित संग नोक-झोंक हुई थी और उसके बाद उस पर हमला किया गया. मंडोली जेल वाली घटना में भी एक पुरानी दुश्मनी थी जिसका बदला लेने के लिए महेश को जान से मार दिया गया. अभी के लिए पुलिस इस पूरे मामले को सिर्फ एक आपसी विवाद के तौर पर देख रही है. पुलिस इसे गैंगवार का केस नहीं मान रही है.

Advertisement

वहीं जिन दो आरोपियों ने ये हमला किया था, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतक महेश की बात करें तो उस पर भी हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी लेना जैसे कई आरोप थे. इसी वजह से वो मंडोली जेल में बतौर कैदी रह रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »