ऑर्गन ट्रैफिकिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, केरल में 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

ऑर्गन ट्रैफिकिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल में बड़ा अभियान चलाते हुए 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. कोच्चि समेत कई स्थानों और कुछ अस्पतालों को भी जांच के दायरे में लिया गया है. पढ़ें छापेमारी की कहानी.

Advertisement
ED ने केरल में 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है (फाइल फोटो-ITG) ED ने केरल में 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है (फाइल फोटो-ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

केरल में ऑर्गन ट्रैफिकिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा अभियान शुरू किया है. ईडी की टीम ने राज्य में 10 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित अंग तस्करी नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है. अधिकारियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई हैं.

Advertisement

इस मामले में कोच्चि समेत कई शहरों और इलाकों में ईडी की कार्रवाई जारी है. जांच एजेंसी उन लोगों और संस्थानों की भूमिका की पड़ताल कर रही है, जिनका नाम ऑर्गन ट्रैफिकिंग से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है.

बताया जा रहा है कि कई जगहों पर रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने की कोशिश की.

ईडी की कार्रवाई के दायरे में कुछ अस्पताल भी आए हैं, जहां टीमों ने छानबीन की. माना जा रहा है कि एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंग प्रत्यारोपण और उससे जुड़े लेनदेन में कहीं किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई.

फिलहाल जांच जारी है और ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. मामले को लेकर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »