हम्पी गैंगरेप-मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला... इजरायली टूरिस्ट से दरिंदगी के जुर्म में 3 लोगों को फांसी

कर्नाटक में विदेशी महिला के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में इंसाफ हो गया है. गंगावती सिविल कोर्ट ने इस घिनौने अपराध को 'रेयर ऑफ द रेयरेस्ट' की श्रेणी में रखते हुए तीनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. इस वारदात ने न केवल अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं, बल्कि पर्यटन को भी गहरे जख्म दिए थे.

Advertisement
कर्नाटक के कोप्पल जिले के हम्पी में पिछले साल दो महिलाओं के साथ हैवानियत हुई थी. (File Photo: ITG) कर्नाटक के कोप्पल जिले के हम्पी में पिछले साल दो महिलाओं के साथ हैवानियत हुई थी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

कर्नाटक के कोप्पल जिले के हम्पी में इजराइली महिला के साथ गैंगरेप और एक युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस घिनौने अपराध के लिए तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. यह वारदात 6 मार्च, 2025 को हम्पी में सनापुर के पास हुई थी. 

गंगावती सिविल कोर्ट के जज सदानंद नागप्पा नाइक ने मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला, शरणबसव और चैतन्य साईं को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा का आदेश दिया. कोर्ट ने बीते 7 फरवरी को ही इन्हें दोषी ठहरा दिया था. सजा के निर्धारण के लिए 16 फरवरी की तारीख सुरक्षित रखी गई थी. 

Advertisement

सोमवार को जैसे ही कोर्ट ने सजा सुनाई, पूरे सन्नाटा फैल गया. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नागलक्ष्मी ने इस वारदात का पूरा विवरण साझा किया. एक होमस्टे मालिक अपने मेहमानों पंकज (महाराष्ट्र), बिभास (ओडिशा), डेनियल (अमेरिका) और इजराइली महिला टूरिस्ट तुंगभद्रा नहर के पास ले गया. 

वे लोग वहां तारे देखने के लिए गए थे. उस रात करीब 10.30 बज रहे थे. तीन बाइक सवार वहां पहुंचे. आरोपियों ने पहले पैसों को लेकर झगड़ा शुरू किया. इसके बाद उनका इरादा बेहद खौफनाक हो गया. उन्होंने तीनों पुरुषों को उफनती नहर में धकेल दिया. उन पर पत्थर फेंकने लगे.

इसमें ओडिशा के बिभास कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि डेनियल ने किसी तरह पंकज की जान बचा ली. इसके बाद आरोपियों ने इजराइली महिला और होमस्टे मालिक के साथ अमानवीय तरीके से गैंगरेप किया. इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ितों को लूट कर फरार हो गए.

Advertisement

उन्होंने उनका मोबाइल फोन, नकदी और कैमरा लूट लिया. पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को धर दबोचा. यह मामला केवल मर्डर या रेप का नहीं था, बल्कि इसमें हत्या की कोशिश, डकैती और रंगदारी की धाराएं भी शामिल थीं. जज ने अब तीनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement