UP: व्यापारी से हुई पांच लाख की लूट, दो दरोगा और कॉन्स्टेबल ने दिया वारदात को अंजाम

यूपी के कानपुर में पुलिस की छवि को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 22 फरवरी को कानपुर में सचेंदी इलाके में 3 पुलिसवालों ने एक व्यापारी को बीच सड़क पर रोककर उसकी तलाशी ली. इसके बाद जब उस व्यक्ति के पास 5 लाख तीन हजार रुपए की रकम मिली, जिसे पुलिस वालों ने उसे डरा धमकाकर लूट लिया.

Advertisement
कानपुर में पुलिस वालों ने व्यापारी को लूटा. (Representational image) कानपुर में पुलिस वालों ने व्यापारी को लूटा. (Representational image)

सिमर चावला

  • कानपुर,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन पुलिसवालों ने एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना सामने आने के बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कमिश्नर ने दो दरोगा और एक सिपाही की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी कानपुर देहात का रहने वाला है, वह हार्डवेयर का काम करता है. आरोप है कि 22 फरवरी की रात वह कानपुर देहात से कानपुर आ रहा था. उसके पास पांच लाख रुपए से ज्यादा की राशि थी. रास्ते में तीन पुलिस वाले मिले, जिनमें दो सिविल ड्रेस में थे और एक पुलिस की वर्दी में था.

Advertisement

मारपीट कर छीन लिए थे पैसे 

उन्होंने व्यापारी को रोककर तलाशी ली. इस दौरान व्यापारी के पास पांच लाख से अधिक की राशि मिली. इस पर पुलिस वालों ने जुए का पैसा बताते हुए उसे धमकाया और मारपीट कर पैसे छीन लिए. यह भी धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे.

इसके बाद अगले दिन पीड़ित व्यापारी ने सचेंदी पुलिस स्टेशन जाकर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी और पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की तो थाना प्रभारी ने अपने स्तर पर जांच कराई. जांच में मामला सच निकला. पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी.

तीनों पुलिसवालों को किया सस्पेंड 

इसके बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने तीनों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया. लूट के आरोपी पुलिस वालों में उप निरीक्षक यतीश कुमार, उप निरीक्षक रोहित कुमार और हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राफे शामिल हैं.

Advertisement

तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. डीसीपी विजय धूल का कहना है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है. केस दर्ज कर हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »