बेटी के साथ गलत नीयत से बदसलूकी की कोशिश कर रहा था पति, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मौके पर मौत

हैदराबाद के अलवाल में महिला ने कथित तौर पर बेटी के साथ बदसलूकी की कोशिश के आरोप में अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में पति श्रीनिवास की मौत हो गई. पढ़ें ये खूनी सनसनीखेज कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

हैदराबाद में एक पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि वो शख्स अपनी बेटी के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पत्नी वहां आ गई और उसने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसका नतीजा ये हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  

Advertisement

ये खूनी वारदात हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, पेड्डापेड्डम्मा रेड्डी कॉलोनी में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में पति को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास की पत्नी रमा ने उस समय उस पर हमला किया, जब उसने कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की. आरोप है कि बेटी की सुरक्षा के लिए रमा बीच में आई और उसने कुल्हाड़ी से श्रीनिवास पर वार कर दिया. इस हमले में श्रीनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद अलवाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर घटना के पीछे बेटी के साथ कथित बदसलूकी की कोशिश को वजह बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

Advertisement

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले से पहले वास्तव में क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में रमा ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया. मामले में किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »