पिता की जान लेने के लिए बेटी ने हत्यारे को सुपारी में दी हीरे की अंगूठी

झारखंड के सरायकेला में पुलिस ने हाई प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझा लिया है. पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या प्रेम प्रसंग और बदले के लिए की गई थी, जिसमें मृतक की बेटी ने भी प्रेमी का साथ दिया था.

Advertisement
बेटी ने ही दी थी सुपारी बेटी ने ही दी थी सुपारी

aajtak.in

  • ,
  • 08 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST
  • बेटी ने दी पिता की हत्या की सुपारी
  • प्रेमी के साथ मिलकर बदला लेने के लिए हत्या को दिया अंजाम

झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर में 29 जून की रात हुई पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. व्यवसायी कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में सरायकेला पुलिस ने बताया है कि प्रेम प्रसंग और बदले की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया, जिसमें मृतक की बेटी का भी हाथ था.

Advertisement

एसपी आनंद प्रकाश और एसआईटी टीम के अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने बताया कि कन्हैया सिंह की हत्या प्रेम में अड़चन और राजवीर सिंह के परिवार को प्रताड़ित कर आदित्यपुर भगाने के परिणाम स्वरूप हुई है.

इस दोनों घटनाओं से राजवीर गुस्से में था. इसके लिए राजवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका औऱ कन्हैया सिंह की पुत्री अपर्णा और दोस्त निखिल गुप्ता का सहारा लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. 

एसपी ने बताया कि कन्हैया सिंह की हत्या की सूत्रधार उनकी बेटी ही बनी जो पल-पल की जानकारी और लोकेशन हत्यारों को दे रही थी. सरायकेला पुलिस ने बताया कि कन्हैया सिंह की हत्या 20 जून को पटना में ही हो जाती, मगर वहां मौका नहीं मिला. 

20 जून की रात राजवीर सिंह दोस्त और शूटर निखिल गुप्ता को साथ लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटे राय किस्कू के बेटे सौरभ किस्कू को लेकर पटना गए थे. उस दिन कन्हैया सिंह पटना में मौजूद था. इसका लोकेशन भी अपर्णा सिंह दे रही थी. 

Advertisement

पटना में निखिल को देशी कट्टा सौरभ किस्कू ने ही उपलब्ध कराया था. सौरभ ने साढ़े 8 हजार रुपए में देशी कट्टा और एक गोली उपलब्ध कराया था. इस हत्याकांड में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें राजवीर सिंह, अपर्णा सिंह, शूटर निखिल गुप्ता और सौरभ किस्कू शामिल हैं, जबकि दो आरोपी छोटू दिग्गी और रवि सरदार अभी फरार हैं.

पुलिस ने आरोपी निखिल का हत्या के समय पहने कपड़े, जूते, देशी कट्टा, एक खोखा और 4 मोबाइल जब्त किए हैं.

5 साल पुराना है प्रेम प्रसंग

बता दें कि राजवीर सिंह औऱ अपर्णा सिंह का प्रेम प्रसंग 5 साल पुराना है. जब डीएवी एनआईटी में राजवीर 10वीं और अपर्णा 8वीं में पढ़ती थी. तब राजवीर का पूरा परिवार मांझी टोला में रहता था. कन्हैया सिंह को इस बात का पता चला तो उसने राजवीर ही नहीं उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की. इसके बाद राजवीर सिंह के परिवार को पैतृक घर बेचकर मानगो में किराए के मकान में रहने की नौबत आ गई थी. 

प्रेमी ने मां की गर्दन काटी, बेटी ने पीछे से पकड़ा... कानपुर डबल मर्डर में चौंकाने वाले खुलासे 

सुपारी में मिली थी हीरे की अंगूठी और 4 हजार रुपये

हत्याकांड के मुख्य शूटर निखिल गुप्ता को कन्हैया सिंह की हत्या करने के लिए सुपारी के रूप में राजवीर ने मात्र 4 हजार रुपए नकद और अपनी प्रेमिका की हीरे की अंगूठी दी थी. जबकि कुछ और पैसे हत्या के बाद देनी थी. 

Advertisement

हत्या करने के बाद निखिल साढ़े 11 बजे रात को मानगो डिमना जाकर पैसे की मांग भी की थी लेकिन उस समय राजवीर सिंह ने पैसे नहीं दिए थे. एसपी ने इस घटना के उद्भेदन करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का दावा किया है.

एसपी ने कहा, अंधेरे में तीर चलाकर हमने इस हत्याकांड का खुलासा किया जो चुनौती भरा कदम था क्योंकि ऊपर से राजनीतिक दवाब भी था.

कानपुर में भी ऐसा मामला आ चुका है सामने

यूपी के कानपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां शातिर बेटी ही बुजुर्ग मां-बाप की हत्या में शामिल थी. मुन्ना लाल उत्तम (61) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की हत्या उनकी गोद ली हुई बेटी ने की थी. हैरानी की बात यह है कि मंगलवार को आरोपी कोमल ने अपने मां-बाप की ह्त्या करने के लिए प्रेमी रोहित का सिर्फ सहारा ही लिया, बाकी सारा इंतजाम उसने खुद पहले से कर रखा था. (सरायकेला से मनीष कुमार की रिपोर्ट)
 

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »