हिसार: साइकिल से जा रहे हरियाणा के DSP की सड़क हादसे में मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा पुलिस के डीएसपी की मौत हो गई. साइकिलिंग के लिए निकले डीएसपी चंद्रपाल की तैनाती रतिया क्षेत्र में थी. उन्हें इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
वाहन की टक्कर से डीएसपी की मौत. वाहन की टक्कर से डीएसपी की मौत.

प्रवीण कुमार

  • हिसार,
  • 04 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

हरियाणा के हिसार में शनिवार शाम डीएसपी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. डीएसपी चंद्रपाल फतेहाबाद के रतिया में पोस्टेड थे. साइकिल से जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. बताया गया कि डीएसपी चंद्रपाल हर रोज साइकिलिंग करते थे. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल साइकिलिंग के लिए निकले थे. अग्रोहा की और जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार डीएसपी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला. घटना के बाद भीड़ लग गई थी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी.

मौके पर पड़ी डीएसपी की साइकिल, हेलमेट और पानी की बोतल.

अस्पताल में हो गई मौत

गंभीर घायल डीएसपी को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के कई अधिकारी अस्पताल में डीएसपी को देखने के लिए पहुंचे थे. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. 

ट्रैफिक पुलिस में भी रही थी तैनाती

बताया गया है कि रतिया से पहले डीएसपी की पोस्टिंग  ट्रैफिक पुलिस में भी रही थी. इससे भी पहले वह भट्टू पुलिस स्टेशन में तैनात थे. 

Advertisement

रोजाना करते थे साइकिलिंग

डीएसपी चंद्रपाल रोजाना कई किलोमीटर साइकिलिंग किया करते था. वाहन की टक्कर के बाद उनकी साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सड़क किनारे उनकी साइकिल, हेलमेट और पानी बोतल पड़ी थी. 
 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »