हापुड़ में 16 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, SMP मिलाकर तैयार किया गया था माल, JCB से गड्ढे में दबाया

हापुड़ के लालपुर गांव में FSDA की टीम ने 16 क्विंटल खोया बरामद किया. SMP से तैयार खोये के चार सैंपल लिए गए और 3.20 लाख रुपये का पूरा स्टॉक गड्ढे में दबवाया गया. पढ़ें इस कार्रवाई की पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • हापुड़,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मिलावटी खोया बनाने के मामले में कार्रवाई की है. विभाग को सूचना मिली थी कि जिले के लालपुर गांव में बड़े पैमाने पर खोया तैयार किया जा रहा है.

इस सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां जांच के दौरान टीम को तैयार किया गया भारी मात्रा में खोया मिला.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर करीब 16 क्विंटल खोया तैयार मिला था. शुरुआती जांच में सामने आया कि इसे स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) के मिश्रण से बनाया गया था. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से खोये के चार सैंपल भी एकत्र किए हैं.

इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि खोये की गुणवत्ता और उसमें मिलाए गए पदार्थों की पुष्टि की जा सके.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर मिले पूरे स्टॉक को नष्ट कराने का फैसला लिया. इसके लिए JCB मशीन की मदद से जमीन में गड्ढा खुदवाया गया और करीब 16 क्विंटल खोये को उसमें दबवा दिया गया.

विभाग के मुताबिक, नष्ट कराए गए इस खोये की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये थी. यह कार्रवाई 4 नवंबर को की गई.

इस कार्रवाई को लेकर FSDA के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि विभाग को लालपुर गांव में खोया बनाए जाने की सूचना मिली थी. टीम जब वहां पहुंची तो खोया तैयार हो चुका था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि करीब 16 क्विंटल खोया मिला, जिसे SMP के मिश्रण से तैयार किया गया था. टीम ने चार नमूने लेने के बाद पूरे स्टॉक को JCB से खुदवाए गए गड्ढे में दबवा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »