गुरुग्राम में 'बुद्धू' ने ही की थी सोनू की हत्या, पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते गुरुग्राम में युवक की हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने पुलिस को बताया सोनू ने एक साल पहले उसकी रेकी की थी और उसके साथ मारपीट की गई थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 46 में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. सोमवार को पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. 

पुलिस ने बताया की मृतक सोनू ने बुद्धू उर्फ गंगा राम की रेकी कर पिटाई करवाई थी. उसी का बदला लेने के लिए बुद्धू ने अपने कुछ साथियों के साथ सोनू को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.

Advertisement

क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी मामले की जांच 

दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 46 के जल विहार इलाके में लाठी डंडों से पीटकर सोनू नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम इस मामले की जांच कर रही थी. सोमवार को पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया. 

गुरुग्राम एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि की मानें, तो शुरुआती जांच में बुद्धू उर्फ गंगा राम से पूछताछ की गई थी. मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी. जांच करने पर पता चला कि सोनू की हत्या में उसकी का हाथ है.

घटना का बदला लेने के लिए अंजाम दी वारदात 

गंगाराम ने पुलिस को बताया है कि एक साल पहले सोनू ने उसकी रेकी की थी और उसके साथ मारपीट की गई थी. उसी घटना का बदला लेने के लिए उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर सोनू को पीट-पीट कर मार डाला.

Advertisement

एसीपी ने आगे बताया कि आरोपी गंगा राम के मुताबिक, 31 दिसंबर को सोनू सेक्टर 46 के जल विहार इलाके में बर्तन की दुकान पर बैठा था. गंगा राम अपने चार साथियों के साथ बाइक से सोनू के पास पहुंचा और उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया.

सोनू पर शराब तस्करी के केस थे दर्ज

घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे. गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराए गए सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. एसीपी के मुताबिक मृतक सोनू पर शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज थे. वहीं, आरोपी गंगा राम उर्फ बुद्धू को पीटने वाले सोनू के जीजा पर भी शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »