खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली, दोस्त संग विदेश जाने के लिए रची थी किडनैप की झूठी कहानी

खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने के बाद राजस्थान के कोटा से गायब हुई छात्रा को इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को खोज निकाला है. पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ किराए के कमरे में रह रही थी.

Advertisement
खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली. (फाइल फोटो) खुद के अपहरण की साजिश रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 03 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

राजस्थान के कोटा से खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने गायब हुई मध्य प्रदेश के शिवपुरी की छात्रा काव्या को इंदौर पुलिस ने खोज निकाला है. युवती ने दो दिन पहले ही अपने एक युवक दोस्त के साथ मिलकर इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लिया था. 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विदेश यात्रा के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए राजस्थान के कोटा से कथित तौर पर अपने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली 21 वर्षीय महिला और उसके दोस्त को पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में ढूंढ लिया है. ये दोनों एक पखवाड़े से अधिक वक्त से लापता थे. मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

Advertisement

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया, हमने शहर में काव्या और उसके दोस्त हर्षित का पता लगा लिया है. दोनों ने इंदौर के देवगुराड़िया इलाके में किराए पर एक कमरा लिया था. 

वहीं, राजस्थान पुलिस के मुताबिक काव्या की मां ने पिछले साल पढ़ाई के लिए उसका कोटा के एक हॉस्टल में एडमिशन कराया था, लेकिन काव्या सिर्फ तीन दिन ही कोटा में रुकी थी. इसके बाद वो इंदौर चली गई.

'30 लाख की मांगी फिरौती'

पिछले महीने मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी काव्या के माता-पिता को उनकी बेटी की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. इसके बाद छात्रा के पिता ने कोटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी है. 

Advertisement

विदेश जाने के लिए रची साजिश: पुलिस

अधिकारी ने कहा, काव्या और हर्षित विदेश जाना चाहते थे. लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहरण की कहानी बनाई. जबकि काव्या ने अपने माता-पिता को अपनी एक तस्वीरें भेजकर यह दिखाने की कोशिश की कि उसे कोटा में कैद में रखा गया था, लेकिन जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वो अपनी एक सहेली के साथ इंदौर में थी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी इंदौर पुलिस

इंदौर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोटा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दे दी है, क्योंकि मामले में आगे की कार्रवाई कोटा पुलिस ही करेगी. कोटा पुलिस की टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है. वहीं, इस मामले इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »