फिरोजाबाद की युवती को आगरा ले जाकर होटल में किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर लिए पैसे भी, FIR

फिरोजाबाद की एक युवक को स्टेशन के पास बुलाकर परिचित कार से आगरा ले गया. रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिला दिया जिससे वह बेहोश गई. बेहोशी की हालत में उसे एक होटल में ले जाकर चार आरोपियों ने रेप किया.

Advertisement
होटल में ले जाकर युवती से गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) होटल में ले जाकर युवती से गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 17 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. गैंगरेप का आरोप लड़की के चार दोस्तों पर लगा है. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. गैंगरेप की ये घटना 7 नवंबर की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के टुंडला की निवासी एक युवती को उसके परिचित दीपक यादव ने 7 नवंबर को फोन कर टुंडला स्टेशन के पास बुलाया. दीपक को वह पहले से जानती थी इसलिए उसके बुलाने पर वह मिलने चली गई. पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी दीपक टुंडला स्टेशन के पास एक कार से खड़ा था.

तहरीर के मुताबिक पीड़िता जब टुंडला स्टेशन पहुंची, वहां पहले से ही कार से मौजूद दीपक ने गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद कार आगरा की ओर चल पड़ी. पीड़िता को रास्ते में उसने पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इससे उसे चक्कर आने लगा और थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में आरोपी उसे आगरा के बसई चौकी के पास स्थित एक होटल में ले गए.

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि उसे बेहोशी की हालत में बसई चौकी के पास स्थित होटल में ले जाकर दीपक ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि होटल में उसके साथ दीपक, अभय पंडित, सागर और सौरव ने रेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया, फोटो भी खींच लिए.

पीड़िता के मुताबिक घटना के अगले दिन अभय पंडित ने उसे फोन किया और कहा कि ये बात किसी को बताना मत, मैं तुमसे शादी कर लूंगा. पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इसके बाद अभय पंडित ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि अपने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए.

पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि गैंगरेप के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »