लाल किला हिंसा में शामिल था दीप सिद्धू? दिल्ली पुलिस को मिले कई टेक्निकल एविडेंस

दीप सिद्धू के खिलाफ लाल किले में हिंसा में शामिल होने के वीडियो और फोटो एविडेंस के अलावा अब टेक्निकल एविडेंस भी साबित करते हैं कि वो 26 जनवरी के दिन हिंसा में शामिल था.

Advertisement
दीप सिद्धू (फाइल फोटो-PTI) दीप सिद्धू (फाइल फोटो-PTI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • दीप सिद्धू पर है लोगों को भड़काने का आरोप
  • हरियाणा के करनाल से हुई दीप की गिरफ्तारी

26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू के खिलाफ लाल किले में हिंसा में शामिल होने के वीडियो और फोटो एविडेंस के अलावा अब टेक्निकल एविडेंस भी साबित करते हैं कि वो 26 जनवरी के दिन हिंसा में शामिल था.

दीप सिद्धू 26 और 27 जनवरी तक दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था. आज तक/इंडिया टुडे के पास दीप सिद्धू का दोनों मोबाइल नंबर उसकी CDR मौजूद है. खासतौर पर 26 जनवरी की सीडीआर, जिसके जरिये दिल्ली पुलिस हिंसा में उसकी मौजूदगी साबित करेगी. 

Advertisement

मोबाइल नंबर- 93213** 26 जनवरी को दीप सिद्धू के इस मोबाइल नंबर की लोकेशन 3 बजकर 10 मिनट पर. राज घाट से लाल किले के बीच रही इस दौरान लाल किले में सिद्धू मौजूद था. लाल किले में हिंसा के बाद दीप सिंघु बॉर्डर गया. 4 बजकर 23 मिनट पर कुंडली (हरियाणा) में उसकी लोकेशन मिली, सिंघु बॉर्डर कुंडली इलाके में ही आता है.

26 जनवरी को रात 10 बजे दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा के शाहबाद-कुरुक्षेत्र इलाके में मिली और यहां मोबाइल फोन बंद हो गया. इसके बाद 27 जनवरी को दीप सिद्धू का मोबाइल नंम्बर 98700** एक्टिव हुआ. इस मोबाइल नम्बर से दीप सिद्धू ने नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाया. यहीं से पहला क्लू दिल्ली पुलिस को सिद्धू का मिला था.

27 जनवरी को ही इसी मोबाइल नम्बर की लोकेशन पंजाब के पटियाला में मिली और यहीं पर इसका फोन बंद हुआ, लेकिन नेटफ्लिक्स रिचार्ज करवाते ही दीप का पहला क्लू दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिला था. उसके बाद स्पेशल सेल की कई टीमें भेज दी गईं थीं. 

Advertisement

इसके बाद कई और नंबरों का इस्तेमाल वो करता रहा और दिल्ली पुलिस ट्रैक करती रही और आखिरकार दीप हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार हुआ. दिल्ली पुलिस अब दीप सिद्धू का बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है और जांच की जा रही है कि दीप को क्या कहीं से फंडिंग हुई थी और हुई थी तो आखिर किसने फंडिंग की?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »