मोबाइल सर्विस सेंटर ने फोन ठीक करने से किया इनकार, कस्टमर ने खुद को लगा ली आग

दिल दहला देने वाला ये मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है. जहां एमटूके मॉल में एक मोबाइल कंपनी का शोरूम ओर सर्विस सेंटर है. पीड़ित शख्स ने करीब एक सप्ताह पहले उस शोरूम से नया फोन खरीदा था. खरीदने के बाद उस फोन में कोई फॉल्ट आ गया था.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

तनसीम हैदर

  • दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:38 AM IST
  • मोबाइल के शोरूम में खौफनाक वारदात
  • पीड़ित कस्टमर ने खुद को लगा ली आग
  • शोरूम की महिला कर्मचारी सवालों के घेरे में

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में जाकर एक ग्राहक ने खुद को आग लगा ली. इस घटना में वो शख्स करीब 60 फीसदी से ज्यादा जल गया. उसे फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसने ये खौफनाक कदम सर्विस सेंटर के स्टाफ की बदतमीजी और बेरुखी से तंग आकर उठाया.    

Advertisement

दिल दहला देने वाला ये मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है. जहां एमटूके मॉल में एक मोबाइल कंपनी का शोरूम ओर सर्विस सेंटर है. पीड़ित शख्स ने करीब एक सप्ताह पहले उस शोरूम से नया फोन खरीदा था. खरीदने के बाद उस फोन में कोई फॉल्ट आ गया था. इसके बाद वह फोन लेकर सर्विस सेंटर के चक्कर लगाता रहा. लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. शुक्रवार को सर्विस सेंटर के स्टाफ ने उसका फोन ठीक करने से मना कर दिया.

देखें: आजतक LIVE TV

पीड़ित ने शोरूम पर मौजूद महिला कर्मचारी से जब इस संबंध में सवाल किया को उस महिला ने बदतमीजी से उसे कहा कि आप कहीं भी जाइए. यहां से भाग जाइए. गुस्से में पीड़ित ने कहा कि ऐसी सर्विस लेने से तो मौत अच्छी है. महिला ने कहा कि अगर मौत अच्छी लगती है तो जाकर खुद को आग लगा लो. 

Advertisement

उस शख्स को महिला की बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर खुद को शोरूम में आग लगा ली. पीड़ित का पहचान 38 वर्षीय भीम सिंह के रूप में हुई है. वह दिल्ली के ही शाहबाद डेयरी इलाके का रहने वाला है. वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. फिलहाल इस मामले में रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

वहां के लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर में जो महिला अधिकारी बैठती है. वह किसी भी कस्टमर से ठीक से बात नहीं करती और कस्टमर को गालियां तक देती है. उन्हें वहां से भगा भी देती है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »