दिल्ली: चोरी के आरोपी की थाने की छत से गिरकर मौत, जांच अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रात करीब पौने 3 बजे जब एएसआई विजय वॉशरूम गए और लौट कर आए तो धर्मवीर कमरे में नहीं था, वो थाने के कोर्टयार्ड में गिरा पड़ा मिला, उसके सिर पर गहरी चोट थी, पुलिस तुरंत उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले गयी जहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement
दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST
  • थाने की छत से गिरकर आरोपी की मौत
  • कार चोरी के आरोप में पुलिस कर रही थी पूछताछ
  • दिल्ली पुलिस का जांच अधिकारी सस्पेंड

दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में चोरी के शक में लाये गए एक शख्स की थाने की छत से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस मामले में जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है.

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक 22 अक्टूबर को लोधी कॉलोनी इलाके में एक कार चोरी हुई थी, मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो एक संदिग्ध ऑटो जाता हुआ दिखाई दिया.

Advertisement

जांच अधिकारी एएसआई विजय ने ऑटो के मालिक असोला के रहने वाले धर्मवीर को पूछताछ के लिए बुलाया, पूछताछ में पता चला कि ऑटो सतीश नाम का एक ड्राइवर चलाता है, पुलिस ने धर्मवीर की निशानदेही पर ऑटो ड्राइवर सतीश और उसके एक साथी घेवर राम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इन पर पहले से ही 32 केस दर्ज हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

इसी सिलसिले में पुलिस थाने की पहली मंजिल पर बीती रात पुलिस धर्मवीर से पूछताछ कर रही थी, पुलिस के मुताबिक रात करीब पौने 3 बजे जब एएसआई विजय वॉशरूम गए और लौट कर आए तो धर्मवीर कमरे में नहीं था, वो थाने के कोर्टयार्ड में गिरा पड़ा मिला, उसके सिर पर गहरी चोट थी, पुलिस तुरंत उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले गयी जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक धर्मवीर थाने की पहली मंजिल से कूद गया था.

Advertisement

पुलिस ने धर्मवीर के परिवार वालों और चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दे दी है, इस मामले में एएसआई विजय को सस्पेंड कर दिया गया और 2 कॉन्स्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »