दिल्ली: 'तारीख पे तारीख...', जब कड़कड़डूमा कोर्ट में गूंजा सनी देओल का डायलॉग, कंप्यूटर-कुर्सियां भी तोड़ीं

कड़कड़डूमा की कोर्ट नंबर 66 में अचानक राकेश नाम का शख्स चीखते-चिल्लाते हुए 'तारीख पे तारीख' डायलॉग (sunny deol tareekh pe tareekh dialogue) बोलने लगा.

Advertisement
कड़कड़डूमा कोर्ट में हंगामा कड़कड़डूमा कोर्ट में हंगामा

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST
  • दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में हंगामा
  • गूंजा सनी देओल का 'तारीख पे तारीख' डायलॉग

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट (karkardooma court) में बीते शनिवार को सुनवाई के दौरान फिल्मी सीन जैसी घटना घटी. वहां अचानक एक शख्स फिल्म अभिनेता सनी देओल (sunny deol) की तरह चीखते-चिल्लाते हुए 'तारीख पे तारीख' डायलॉग बोलने लगा. इसके बाद पूरे कोर्ट रूम में हंगामा मच गया. इतना ही नहीं यह शख्स इतना गुस्से में था कि उसने कोर्ट रूम के फर्नीचर, कंप्यूटर और कुर्सियां भी तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

यह मामला 17 जुलाई यानी बीते शनिवार का है. जब कड़कड़डूमा की कोर्ट नंबर 66 में अचानक राकेश नाम का शख्स चीखते-चिल्लाते हुए 'तारीख पे तारीख' डायलॉग (sunny deol tareekh pe tareekh dialogue) बोलने लगा. फिर उसने गुस्से में कोर्ट रूम का फर्नीचर और कम्प्यूटर तोड़ दिया. आनन-फानन में कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने राकेश को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद पुलिस ने फर्शबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बार-बार पड़ रही तारीखों से तंग था शख्स

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के शास्त्री नगर के रहने वाले राकेश का केस 2016 से पेंडिंग है इसको लेकर लगातार उसकी अदालत में आमद होती रहती है. इससे ही वह परेशान था. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद राकेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement