दिल्ली: करवाचौथ पर घर पहुंचा था हत्या का आरोपी फरार पति, पत्नी ने करवाया सरेंडर

पत्नी ने दिल्ली पुलिस को फोन करके खबर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर 19 अक्टूबर की सुबह नजफगढ़ के राम बाजार में एक दुकान के अंदर मां-बेटी को गोली मारने का आरोप है, जिसमें मां की मौत हो गई थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST
  • हत्या करके फरार हुआ था राजीव नाम का शख्स
  • करवाचौथ पर पहुंचा घर तो पत्नी ने कराया सरेंडर

करवाचौथ के मौके पर एक पत्नी ने अपने फरार पति का पुलिस के सामने सरेंडर कराया. पत्नी ने दिल्ली पुलिस को फोन करके खबर दी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर 19 अक्टूबर की सुबह नजफगढ़ के राम बाजार में एक दुकान के अंदर मां-बेटी को गोली मारने का आरोप है, जिसमें मां की मौत हो गई थी.

Advertisement

डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी को रविवार को एक फोन आया. दूसरी तरफ से महिला ने कहा कि मेरे पति आ गए हैं, मैंने अपने पति के लिए व्रत रखा है, गोली मत मारना. दरअसल, राजीव गुलाटी नाम का यह शख्स एक वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था. जैसे ही पत्नी ने सूचना दी, तुरंत डीसीपी द्वारका खुद पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया.

क्या है पूरा मामला

19 अक्टूबर को नजफगढ़ में राजीव गुलाटी ने बुजुर्ग मां और उसकी बेटी पर फायरिंग की थी. इस फायरिंग में बुजुर्ग मां की मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज अभी चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद राजीव गुलाटी फरार हो गया. उसकी तलाश में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी.

इसी बीच रविवार को करवाचौथ पर वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचा था. जैसे ही राजीव घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन मिला दिया. पत्नी ने कहा कि मेरे पति आ गए हैं, लेकिन उनको गोली मत मारिएगा, मैंने करवाचौथ का व्रत रखा है. इसके बाद डीसीपी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

Advertisement

डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने खुद राजीव गुलाटी का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए. राजीव के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. राजीव गुलाटी और पीड़ित परिवार का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »