दिल्ली में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, 2 नाबालिगों ने बेरहमी से काटा युवक का गला, शरीर को भी चाकू से गोदा

दिल्ली में हत्या का एक मामला सामने आया है, जिसमें 18 साल के एक शख्स की 15 साल के दो किशोरों ने बेरहमी से हत्या कर दी. किशोर युवक का फोन छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे. जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

दिल्ली में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात ये है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं. दिल्ली पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है. उनके पास से मृतक का कुछ सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक घटना 21 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 23 मिनट की है. पुलिस की मैदान गढ़ी पीसीआर वैन के पास अचानक एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि टेलीफोन मोहल्ला, राधा कृष्ण मंदिर के पास एक शख्स की लाश पड़ी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. यहां पुलिस को एक 18 साल के युवक की लाश मिली. मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. उसके गले को बदर्दी के साथ काटा गया था.

Advertisement

पुलिस ने मृतक की पहचान करनी शुरू की तो उसकी दादी की शिनाख्त पर मृतक की पहचान हर्ष निवासी कालू राम चौक, संजय काली, भाटी माइंस के रूप में हुई. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी. मृतक के शव को एम्स अस्पताल भेज दिया गया.

शव पर चोट के निशान मौजूद होने के आधार पर मैदान गढ़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. 
कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद, जंगल की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की शिनाख्त की गई, जो हर्ष के साथ आखिरी बार देखे गए थे. पुलिस ने जांच के आधार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी करीब 15 साल की उम्र के 2 किशोरों को पकड़ा.

Advertisement

लगातार पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 जनवरी को हर्ष की हत्या की थी. उनके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू), मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा घटना के समय पहने गए कपड़े (खून के धब्बे) और जूते बरामद कर लिए गए. 
मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पकड़े गए नाबालिग आरोपियों ने बतााय कि उनमें से एक ने हर्ष का मोबाइल फोन छीन लिया. जब हर्ष  ने इसका विरोध किया तो नाबालिग आरोपियों ने उसका गला काट दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इलाके में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए लोगों के सामने चाकू से कई वार कए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »