Jodhpur News: शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

जोधपुर में शादी के 10 घंटे बाद ससुराल में दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से उसकी तबियत इतनी खराब हो गई कि वो बेहोश हो गई. तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की मौत (फोटो- आजतक) शादी के 10 घंटे बाद दुल्हन की मौत (फोटो- आजतक)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर ,
  • 21 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST
  • पूजा के बाद दुल्हन की तबीयत बिगड़ी
  • मातम में बदली घर की खुशियां

राजस्थान के जोधपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया. दरअसल शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई.  शादी के महज 10 घंटे बाद उसकी मौत हो गई. 

जानकारी के मुताबित जिले के कुई जोधा गांव में एक बारात आई और विदाई के बाद खुशी-खुशी दुल्हन अपने ससुराल चली गई. लेकिन वहां पहुंचने के कुछ घंटे बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई. परिजन उसे बालेसर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

बालेसर के तेना गांव के सुभाष मेघवाल बारात लेकर मंगलवार रात कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर लेकर गए थे. सुभाष ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी सारी रस्में पूरी कर सुबह विदाई कर अपने घर पहुंचे. ससुराल में दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ और देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की. लेकिन  शाम अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ी और वो  बेहोश हो गई.  जिससे निजी अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 

परिजनों का कहना है कि दिनभर देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भयंकर गर्मी में दुल्हन घर आकर सो गई. लेकिन काफी देर तक नहीं उठी तब उसे घर की महिलाओं ने उठाया. तब वो बेहोशी की हालत में थी. फिर तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. दोनों परिवारों में गम का माहौल है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »