बांदा में दलित महिला से रेप, लिफ्ट देने के बहाने गांव के ही युवक ने अंजाम दी वारदात

कोर्ट से तारीख कर गांव वापस लौट रही महिला के रेप हुआ. दुष्कर्म करने वाला उसी के गांव का युवक है. महिला जब गांव वापस लौट रही थी तो तब युवक ने उसे कार से लिफ्ट देने के बहाने बिठा लिया और एकांत में ले जाकर उसका रेप किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्द किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 11 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

यूपी के बांदा में दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद घर पहुंची पीड़ित महिला ने पति को सारी बात बताई और फिर पुलिस थाने जाकर रेप का केस दर्ज कराया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओ में केस दर्ज करके उसका मेडिकल कराया है. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. 

दरअसल, मामला बांदा जिले कमासिन थाना के एक गांव का है. यहां की रहने वाली महिला ने बताया कि वह बांदा कोर्ट में किसी मामले की तारीख पर गई थी. कोर्ट में पेशी के बाद वह गांव वापस लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसे गांव का ही युवक मिल गया.

Advertisement

महिला ने आगे बताया कि युवक ने उससे कहा कि वह भी गांव जा रहा है. मैं उसकी गाड़ी में बैठ जाऊं, तो वह घर तक छोड़ देगा. मैं जब गाड़ी में बैठ गई, तो युवक मुझे सुनसान इलाके में ले गया और वहां मेरे साथ रेप किया. महिला ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया.

पुलिस का है यह कहना

कमासिन पुलिस थाने के एसएचओ उमेश कुमार सिंह का कहना है कि महिला ने गांव के युवक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है. युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और SC-ST की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं. महिला का मेडिकल कराया गया है. पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »