चंडीगढ़ में दिनदहाड़े 19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

चंडीगढ़ के दरिया इलाके में 19 साल के सूरज की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई. CCTV में कैद इस वारदात में 5-6 युवकों ने बेरहमी से हमला किया. घायल सूरज को GMCH सेक्टर-32 ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पढ़ें इस सनसनीखेज कत्ल की पूरी कहानी.

Advertisement
सूरज के माता-पिता आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैंं (फोटो-ITG) सूरज के माता-पिता आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैंं (फोटो-ITG)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

चंडीगढ़ में कत्ल का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिया इलाके में 19 साल के एक युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. युवक एक कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता था और रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सूरज को पहले बाइक से नीचे गिराया और फिर बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा. इसके बाद आरोपियों ने चाकू और धारदार हथियारों से उसके सीने, पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए. हमले के दौरान सूरज अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा और वहां से भागने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने सूरज के चेहरे पर लातें भी मारीं. जब वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तब भी हमलावर नहीं रुके. बताया गया कि आरोपी कुछ दूरी तक जाने के बाद दोबारा लौटे और घायल सूरज पर फिर से हमला किया. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग दहशत में रहे और कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया.

Advertisement

कुछ राहगीरों और एक स्थानीय महिला ने घायल सूरज को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई. गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक सूरज दरिया का रहने वाला था और उसका जुड़वा भाई धीरज है. उसके पिता मुकेश चंडीगढ़ यूटी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते हैं. इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में भारी गुस्सा है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement