मुंबई: 'मुझे घूरा क्यों', तीन लोगों ने लात-घूंसों, बेल्ट से पीटकर ले ली कॉल सेंटर इंप्लॉई की जान

मुंबई में एक मामूली विवाद की वजह से कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भी भेज दिया गया है. विवाद सिर्फ घूरने के कारण हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने युवक की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी जान चली गई.

Advertisement
मुंबई के माटुंगा इलाके में हुई वारदात (सांकेतिक फोटो) मुंबई के माटुंगा इलाके में हुई वारदात (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

मुंबई में सिर्फ घूरने के कारण के युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक 28 वर्षीय युवक को तीन लोगों ने पीटकर मार डाला. पूछने पर पता चला कि वह युवक आरोपियों को घूर रहा था इसलिए उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसकी बात में मौत हो गई. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मुंबई की शाहूनगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रोनित प्रभाकर भालेराव के रूप में हुई है. वह एक कॉल सेंटर में काम करता था. पुलिस ने बताया कि वह रविवार शाम अपने दोस्त के साथ माटुंगा लेबर कैंप जा रहा था, जहां कथित तौर पर उसे घूरने को लेकर उसका एक आरोपी से विवाद हो गया था.

सिर, सीने और पेट पर कई बार वार किया

आरोपियों ने रोनित को लात-घूसों और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. उसके सिर, सीने और पेट पर लगातार हमले किए. मारपीट के दौरान दो बार उसे जमीन पर पटका. गंभीर रूप से जख्मी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी होने पर  शाहू नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 323, 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा एक ही इरादे से घटना को अनजाम देना) के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »