हाई फाई लुगाई...14 हजार का चालान, कानपुर के बुलेट राजा ने बताया- पुराना है वायरल वीडियो

खालिद अहमद ने कुछ समय पहले एक वीडियो बनाया था. वीडियो में गाना चल रहा है- 'मुझे एक ऐसी हाई फाई लुगाई चाहिए.' उन्हें लुगाई तो नहीं मिली पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान जरूर भेज दिया. एक बार फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
खालिद अहमद का कटा 14 हजार रुपये का चालान खालिद अहमद का कटा 14 हजार रुपये का चालान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST
  • पुलिस ने काट दिया 14 हजार का चालान
  • बुलेट पर बिना हेलमेट पहने बनाया था वीडियो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक युवक ने बुलेट पर बैठकर फिल्मी गाने पर वीडियो बनाया था. वीडियो बनाते समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. इस पर बुलेट चलाने वाले खालिद अहमद को कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान भेज दिया. खालिद ने बताया कि उन्होंने चालान को भर दिया है. यह वीडियो 6-7 महीने पहले बनाया था. 

Advertisement

यूपी पुलिस की नसीहत

बताया जा रहा है कि किसी म्यूजिकल ऐप के लिए खालिद ने यह वीडियो बनाया था. इस वीडियो में वह गाने की लिपसिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में गाना चल रहा है- 'मुझे एक ऐसी हाई फाई लुगाई चाहिए.' उन्हें लुगाई तो नहीं मिली पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान जरूर भेज दिया. इस गाने पर खालिद ने चलती बुलेट पर स्टंट भी दिखाए थे. वीडियो बनाने के बाद खालिद ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था. 

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लाइक्स पाने के लिए गाड़ी चलाते समय असावधानी न बरतें, क्योंकि आपकी कहानी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. 

खालिद अहमद ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह वीडियो काफी पुराना है. अब वो ऐसे वीडियो नहीं बनाते हैं, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनका चालान काट दिया जाएगा और वो भी इतने समय बाद. 14 हजार का फटका जरूर लगा है पर अब वो हेलमेट पहनकर ही ऐसे वीडियो बनाएंगे. खालिद का यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. खालिद कानपुर जिले के आवास विकास कॉलोनी के पास मस्वानपुर के रहने वाले हैं. 

भोजपुरी एल्बम में भी दिख चुके हैं खालिद

खालिद अहमद एक भोजपुरी एल्बम में भी काम कर चुके हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक म्यूजिकल ऐप पर गोविंदा की सुपरहिट फिल्म के गाने पर बुलेट पर झूमते हुए वीडियो बनाया था. चालान कटने पर सोशल मीडिया पर लोग खालिद के जमकर मजे ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »