हंगरी की महिला डिप्लोमेट से दिल्ली में वारदात, 2 बाइक सवारों ने लूटा कैश, कार्ड और मोबाइल

Delhi Crime: हंगरी की रहने वाली एक महिला का पर्स, कैश और मोबाइल उस समय लूट लिया गया, जब वह हुमायूं के मकबरे से लौट रही थी. वारदात के समय वह ऑटो में सवार थी. पीड़िता हंगरी के भारत स्थित दूतावास डिप्लोमेट है. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी नई दिल्ली में बदमाश बैखौफ होकर वारदात को अंजाम दे देते हैं. और मौका देख आसानी से फरार भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में सामने आया है. इस बार चेन स्नेचर्स ने विदेशी महिला को शिकार बना लिया. 

जानकारी के अनुसार, हंगरी की रहने वाली एक महिला का पर्स, कैश और मोबाइल उस समय लूट लिया गया, जब वह हुमायूं के मकबरे से लौट रही थी. वारदात के समय वह ऑटो में सवार थी. पीड़िता हंगरी के भारत स्थित दूतावास डिप्लोमेट है. 

Advertisement

गौरतलब है कि इसी तरह की स्नेचिंग की वारदात ऑटो में सवार एक लेडी टीचर से साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में हुई थी. जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई थी.

लोधी कॉलोनी में हुई इस वारदात की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, दोपहर के बाद यह वारदात हुई. पुलिस को दोपहर 3:00 बजे वारदात के बारे में पता चला. जब 57 साल की हंगरी की रहने वाली महिला डिप्लोमेट के साथ स्नेचिंग हुई. वह एक ऑटो रिक्शा में बैठकर हुमायूं के मकबरे से वापस दूतावास लौट रही थी. 

जैसे ही वह ऑटो दयाल सिंह कॉलेज के पास पहुंचा. अचानक दो बाइक सवार बदमाश ऑटो के पास पीछे से पहुंचे. इस महिला का बैग झपट लिया और पलक झपकते फरार हो गए. इतनी जल्दी यह सब हुआ कि महिला जब तक कुछ समझ पाती, बाइक सवार बदमाश आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे. पीड़ित महिला बाइक पर लगे नंबर को भी नहीं देख पाई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, बैग के अंदर 12,000 रुपए कैश, बैंक का कार्ड और मोबाइल रखा हुआ था. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंची. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर 356, 379, 34 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया. पुलिस टीम आगे की छानबीन कर रही है.

जिस जगह पर यह वारदात हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ टेक्निकल सर्विलांस की मदद पुलिस ले रही है. जिससे की वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल के बारे में पता चल सके और जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनका कुछ सुराग मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »