शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, तीन साल बाद निकला चार बच्चों का पिता, फिर?

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. महिला ने कहा कि उसका प्रेमी शादीशुदा और चार बच्चों का पिता निकला. जबकि उसके साथ वह पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में है और शादी का झांसा का देकर धोखे से यौन शोषण भी करता रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

सुजीत झा

  • जमुई,
  • 10 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST
  • 4 बच्चों के पिता के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत
  • कहा- धोखे से तीन सालों तक करता रहा यौन शोषण
  • 'शादी का झांसा दिया और खुद को बताया कुंवारा'

बिहार के जमुई जिले में एक महिला ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी ने धोखा देते हुए उसके साथ तीन सालों तक यौन शोषण किया. यहां तक कि उसने अपने शादीशुदा होने की भी बात प्रेमिका से छुपाई. मामला झाझा थाना क्षेत्र का है.

महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात तीन साल पहले सोनो थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी कांग्रेस कुमार यादव से हुई थी. दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. कांग्रेस ने उससे अपनी शादी की बात छुपाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा. जब भी प्रेमिका उसे शादी के लिए पूछती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टालता रहता. इसके कारण दोनों के बीच कई बार लड़ाई भी हुई.

Advertisement

फिर जब प्रेमिका को उस पर शक हुआ तो उसने कांग्रेस के बारे में पता लगाना शुरू किया. जैसे ही उसे पता चला कि कांग्रेस शादीशुदा होने के साथ-साथ चार बच्चों का पिता भी है. तो प्रेमिका के होश उड़ गए. अपने साथ हुए इस धोखे के बाद प्रेमिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा कांग्रेस
वहीं, पीड़ित के पिता ने कहा कि अब जब वह अपनी बेटी की शादी कहीं और करवाना चाह रहे हैं तो कांग्रेस उन्हें धमकी दे रहा है. कह रहा है कि वह उनकी बेटी को उठा कर ले जाएगा. उधर, डीएसपी राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि पीड़ित के बयान को दर्ज कर लिया गया है. शिकायत ले ली गई है. बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »