गुलनाज केस पर बोले राहुल गांधी- चुनावी फायदे के लिए अपराध छुपाया

बिहार में नई नवेली नीतीश सरकार के सामने फिर कानून व्यवस्था का सवाल है. हाजीपुर में छेड़छाड़ पीड़िता की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया. परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई कर रही है.

Advertisement
कार्रवाई की मांग करता परिवार कार्रवाई की मांग करता परिवार

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 17 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST
  • 30 तारीख को जिंदा जलाई गई थी युवती
  • छेड़खानी का विरोध करने पर हुई थी वारदात
  • अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं

बिहार में नई नवेली नीतीश सरकार के सामने फिर कानून व्यवस्था का सवाल है. हाजीपुर में छेड़छाड़ पीड़िता की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया. परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई कर रही है और आरोपी 15 दिन बाद भी फरार हैं. पुलिस ने चांदपुरा थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया है.

इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि चुनावी फायदे के लिए इस अपराध को छुपाया गया - कुशासन पर ताकि सुशासन की नींव रखी जा सके. राहुल ने कहा, 'किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है, जिसने ये अमानवीय कर्म किया? या जिसने चुनावी फायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?'

Advertisement

क्या है पूरा मामला
15 दिन तक झुलसते जख्मों का दर्द सहने के बाद हाजीपुर की पीड़िता दुनिया को अलविदा कह गई. गुनाह यही था कि इसने गांव के दबंगों की गलत हरकतों का विरोध किया था. परिवार के मुताबिक तीन लड़कों ने उस पर केरोसीन डालकर माचिस लगा दिया. घटना के दिन से अस्पताल और पुलिस का चक्कर काट रहे पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूट पड़ा जब बेटी का शव गांव लौटा.

पुलिस की मौजूदगी में देर रात पीड़ित लड़की का अंतिम संस्कार कराया गया. तनाव को देखते हुए गांव में  भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब भी आरोपियों से धमकियां मिल रही हैं. उधर आरोपी के घरवालों का कहना है कि उन्हे फंसाया जा रहा है. 

पुलिस पर इस मामले में लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं , जिसके बाद एक SHO को  निलंबित कर दिया गया है. वैशाली के एसपी मनीष ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. तीन लोग नामजद हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही तकनीकी अनुसंधान के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »