गाजियाबाद: फोन पर किसी से बात करती थी भाभी, देवर ने उठाया खौफनाक कदम

लोनी के पंचवटी इलाके में देवर ने विधवा भाभी को सिर पर हथौड़ा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी देवर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी भाभी रात में किसी अंजान शख्स ने बातें करती है. बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं और 11 माह पूर्व ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी.

Advertisement
मृतका (फाइल फोटो) मृतका (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर / मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 26 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

गाजियाबाद के लोनी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक देवर ने विधवा भाभी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं और 11 माह पूर्व ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी भाभी रात के समय अनजान से फोन पर बात करती थी. जो घर में किसी को पसंद नहीं था. कई बार भाभी को समझाया पर उसने किसी की एक ना सुनी. इस बात को लेकर घर पर विवाद होता था. आरोपी को शक था कि उसकी भाभी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है. देर रात करीब एक बजे आरोपी देवर अभिषेक हथौड़ा लेकर अपने भाभी के रूम में घुस गया और उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर जान ले ली. 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के बड़े भाई गौरव और 23 साल की ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी. करीब 11 माह पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में गौरव की जान चली गई थी. जिसके बाद ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रह रही थी.

Advertisement

गौरव की मौत के बाद आरोपी देवर लगातार अपनी भाभी को शक की नजर से देखता था. वह किसी और से फोन पर बात करती हैं. पुलिस ने घटना स्‍थल से वारदात में प्रयोग किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है. पुलिस इंश्योरेंस के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »