बाराबंकी: क्लासरूम में भिड़ीं दो महिला शिक्षक, प्रिंसिपल का गला दबाया, थप्पड़ मारे, बेहोश होने पर छोड़ा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सरकारी स्कूल में दो महिला शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई. स्कूल की महिला टीचर ने क्लासरूम में प्रिंसिपल को जमकर पीटा, गला दबाया. जब प्रिंसिपल बेहोश हो गईं, तब जाकर छोड़ा. बताया जा रहा है कि टीचर बच्चों के साथ मारपीट कर रही थी. जब प्रिंसिपल ने मना किया तो टीचर ने प्रिंसिपल को पीट दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
बच्चों को पीटने से रोका तो टीचर ने प्रिंसिपल से कर दी मारपीट. (Photo: Video Grab) बच्चों को पीटने से रोका तो टीचर ने प्रिंसिपल से कर दी मारपीट. (Photo: Video Grab)

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सरकारी स्कूल में दो महिला शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि स्कूल टीचर बच्चों को पीट रही थी, जब प्रिंसिपल ने टीचर को रोकना चाहा तो वह प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला बाराबंकी के देवा विकासखंड के सिसवारा के कंपोजिट विद्यालय का है. यहां कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका ने क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि सहायक अध्यापिका आए दिन बच्चों को बिना किसी वजह के पीटती थी.

Advertisement

मारपीट की घटना से प्रिंसिपल बेहोश, स्टाफ ने शांत कराया मामला

शनिवार को सहायक अध्यापिका बच्चों की पिटाई कर रही थी. उसी दौरान स्कूल में मौजूद प्रधानाध्यापिका ने जब सहायक अध्यापिका को रोका तो टीचर ने बच्चों के सामने प्रधानाध्यापिका का गला दबा दिया. इसके बाद थप्पड़ मारने लगी. मारपीट से जब प्रिंसिपल बेहोश हो गईं तब जाकर छोड़ा. स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने मामले को किसी तरह शांत कराया.

इस घटना के बाद से बच्चे भयभीत हैं. मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने प्रिंसिपल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. घटना का वीडियो सामने आया है, उसकी भी जांच की जा रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »