एक्सीडेंट में चली गई थी पोते की जान, सरपंच को लगा किसी ने हत्या की है... इसी रंजिश में कर दिया कत्ल

आपसी रंजिश के चलते राजस्थान के अलवर में सरपंच ने एक युवक को गोली मार दी. इससे युवक की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में तनाव बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
घटना के बाद पहुंची पुलिस. घटना के बाद पहुंची पुलिस.

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 23 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

राजस्थान के अलवर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोटा खुर्द में सरपंच ने पोते की मौत का बदला गोली मारकर लिया. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक घटना में सरपंच के पोते की मौत हो गई थी. इसके बाद सरपंच को शक था कि उसकी हत्या कराई गई है. इसी को लेकर सरपंच ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए. सभी को रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही बंदूक भी बरामद कर ली है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के कोटा खुर्द गांव के निवासी जावेद व भोलू खान के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी. इसके चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर जावेद खान ने टोपीदार बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के 18 वर्षीय आकिब खान की मौत हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों को छर्रे लग गए. वहीं दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट भी हुई.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस के अनुसार, घटना में दोनों पक्षों को 12 से अधिक लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?

अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सवा महीने पहले एक्सीडेंट में जावेद खान के परिवार के युवक की मौत हो गई थी. इसमें जावेद को लगा था कि भोलू खान के परिवार के लोगों ने एक्सीडेंट करवाया है. इस शक के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई.

Advertisement

दोनों परिवारों के बीच आए दिन विवाद होने लगा. जावेद अभी गांव में सरपंच है. एक्सीडेंट में मृतक जावेद का पोता था. इसका बदला लेने के लिए जावेद ने गोलू खान के परिवार पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया.

पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शव को परिजनों ने शुरुआत में लेने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस के समझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »