रीवा: गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिरा, 5 की मौत, कई घायल

रीवा में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में एक बस पर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा. पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है.

Advertisement
गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिरा पांच की मौत (फोटो आजतक) गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिरा पांच की मौत (फोटो आजतक)

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा ,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST
  • सड़क हादसे में 5 की मौत, कई घायल
  • गर्म राख से भरा ट्रक, बस पर गिरा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में ऊंचाई से एक गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब अल्ट्राटेक सीमेंट की बस स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी. बस जैसे ही छुहिया घाटी पहुंची वैसे ही उसके ऊपर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 9 से 10 घायल हो गए. 

गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिरा 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे के बाद शहडोल मार्ग पर भीषण जाम लग गया फिर पुलिस क्रेन की मदद से रास्ता साफ करवाया और यातायात सुचारू रूप से चलने लगा. 

देखें: आजतक LIVE TV

डीपी सिंह, डीएसपी रीवा ने बताया कि छुहिया घाटी में बस के ऊपर ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 9 से- 10 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में 1 महिला की मौत हुई.  इस हादसे की जांच की जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़े

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »