UP: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, परिवार वालों ने कर दी रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर के मोघपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जो कि मौके से फरार है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST
  • मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या
  • परिवार के ही लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
  • फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत से लौटते समय एक युवक को गोली मार दी गई. आननफानन में परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के मोघपुर गांव का है. जहा बुधवार को 24 वर्षीय गौरव को उसी के परिवार के कुछ लोगों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. मृतक युवक गौरव के पिता ओमबीर का आरोप है कि होली पर किसी बात को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों के साथ मामूली विवाद हो गया था. जिसके चलते परिवार के ही जवाहर सिंह,उधम सिंह और शंकर ने गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी है.

Advertisement

बहराल इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीओ मंडी मुजफ्फरनगर हिमांशू गौरव ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अमेठी में 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
वहीं, अमेठी में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले. बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है. सूचना पर सीओ मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा कराकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. कोतवाल बृजेश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »