'I Love You Papa Mummy', लिखकर बीटेक छात्रा ने OYO होटल में लगा ली फांसी

नोएडा में एक 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने OYO होटल में खुदकुशी कर ली. मृतका के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें मृतका ने लिखा है कि वह अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 25 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST
  • नोएडा के एक होटल में बीटेक छात्रा ने किया सुसाइड
  • मृतका के पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
  • लिखा- ''आई लव यू पापा, आई लव यू मम्मी''

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीटेक की एक छात्रा ने OYO होटल में पंखे से लटक पर आत्महत्या कर ली. नोएडा पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय मृतका रजत विहार कॉलोनी की रहने वाली थी. छात्रा का नाम शिवानी गुप्ता था और वह जेपी इंस्टिट्यूट में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. शिवानी नोएडा में अपने माता पिता और भाई के साथ रह रही थी.

Advertisement

बुधवार की दोपहर शिवानी गुप्ता घर से यह कहकर निकली थी कि वह लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही है. लेकिन जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की. शिवानी ने जब फोन नहीं उठाया तो घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.

होटल में पंखे से लटका मिला शव

सेक्टर-58 की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर शिवानी की तलाश शुरू की. तब पता चला कि शिवानी की लोकेशन सेक्टर-56 में OYO होटल की दिख रही है. पुलिस वहां पहुंची तो पाया कि शिवानी का शव पंखे से लटका हुआ था. उसने दुपट्टे से फांसी लगाई थी. जांच के दौरान पुलिस को 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने लिखा था "आई लव यू पापा आई लव यू मम्मी".

Advertisement

शव का कराया पोस्टमार्टम

छात्रा ने लिखा था कि वह अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई जिसके चलते वह खुदुकुशी कर रही है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा है और शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »