न्यूज चैनलों में नौकरी दिलाने के नाम पर यूं करते थे ठगी, 2 फर्जी मीडियाकर्मी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग जॉब पोर्टल पर न्यूज चैनल में काम ढूंढ रहे लोगों का डेटा लेकर उन्हें कॉल कर अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद उनसे ठगी की जाती थी.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

देश के नामी न्यूज चैनलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो फर्जी मीडियाकर्मियों को पूर्वी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी विशाल और दिल्ली से सटे साहिबाबाद निवासी अरबाज खान के तौर पर हुई है.

डीसीपी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मंडावली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी. न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कमीशन के तौर पर 60 हजार की ठगी की गई. युवती की शिकायत पर पूर्वी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

Advertisement

जांच के दौरान उस बैंक अकाउंट को खंगाला गया, जिस पर युवती ने पैसे ट्रांसफर किए थे. तकनीकी निगरानी की गई, बैंक खाते का विवरण प्राप्त किया गया और लेन-देन आईपी की भी पहचान की गई. जांच में पता चला कि आरोपी दिलशाद गार्डन इलाके के हैं. इसके हाद दिलशाद गार्डन इलाके से विशाल और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में पता चला कि विशाल और अरबाज निजी न्यूज चैनल में रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे. साथ ही प्लेसमेंट एजेंट का भी काम करते थे. इस दौरान वे जॉब पोर्टल पर न्यूज चैनल में काम ढूंढ रहे लोगों का डेटा लेकर उन्हें कॉल कर अपने जाल में फंसाते थे.

न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर कमीशन तौर पर आवेदकों से 5000 से 70 हजार रुपये तक लिए जाते थे. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »