श्रद्धा दुबे का 'क्लोज फ्रेंड' जुल्फिकार उर्फ जुल्फी कौन है? दोनों मिलकर करते थे रईसों को ब्लैकमेल!

लखनऊ के रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के करीबी जुल्फिकार खान उर्फ जुल्फी की संदिग्ध भूमिका की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. दोनों के कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क, पुराने आपराधिक इतिहास और शिवा की फरारी में मदद के एंगल की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे (Photo- Insta) आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे (Photo- Insta)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से 9 अक्टूबर को गिरकर रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के लिव-इन पार्टनर और जौनपुर निवासी जुल्फिकार खान उर्फ जुल्फी के संपर्कों और भूमिका की जांच कर रही है. करीब तीन साल पहले हाई-प्रोफाइल क्लब में हुई मुलाकात के बाद से दोनों साथ रह रहे थे. पुलिस साइबर और क्राइम ब्रांच टीमों के जरिए यह पता लगा रही है कि क्या शिवा शर्मा को ब्लैकमेलिंग नेटवर्क के तहत निशाना बनाया जा रहा था और क्या जुल्फी ने घटना के बाद नागपुर में रही श्रद्धा की फरारी में मदद की थी.

Advertisement

ठगी और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क के आरोप

जांच के दौरान श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जुल्फी की गोद में लेटी नजर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, पिछले 15 साल से लखनऊ के बटलर पैलेस के पास फ्लैट में रह रहे जुल्फी ने बड़े नेताओं का करीबी बताकर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की है. आरोप है कि दोनों का एक नेटवर्क सक्रिय था, जिसके जरिए बड़े लोगों के अंतरंग पलों की गुप्त रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करके रकम वसूली जाती थी.

जुल्फी का पुराना आपराधिक इतिहास

मूल रूप से जौनपुर के खेतासराय का रहने वाला जुल्फी पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. 15 साल पहले कपड़े के कारोबारी पर शूटरों से हमला कराने में उसे दो साल पहले सजा हो चुकी है. इसके अलावा सितंबर 2024 में अबू सलेम के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने और जनवरी 2021 में दो लोगों की हत्या की सुपारी देने के मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है.

Advertisement

पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई

फिलहाल साइबर और क्राइम ब्रांच की टीमें जुल्फी के लखनऊ और जौनपुर स्थित संपर्कों, कॉल डिटेल और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां जुटा रही हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि श्रद्धा को जौनपुर ले जाकर किन प्रभावशाली लोगों से मिलवाया गया था. शिवा शर्मा हत्याकांड में जुल्फी के संभावित कनेक्शन की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »