लखनऊ ट्रिपल मर्डर: कौन है ऋषभ शुक्ला जिसने तिवारी परिवार के 3 लोगों को गोलियों से भूना; शादी वाले घर में मातम

लखनऊ के सआदतगंज में चबूतरे व पार्किंग विवाद को लेकर मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी ऋषभ शुक्ला ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मौका मुआयना किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
सआदतगंज के नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप (Photo- ITG) सआदतगंज के नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप (Photo- ITG)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. सआदतगंज के नौबस्ता में चबूतरे और पार्किंग के विवाद में मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर रहे ऋषभ शुक्ला ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया. फिलहाल, मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

अवैध पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

आपको बता दें कि सआदतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में सोमवार को दिनदहाड़े चबूतरा बनवाने और गाड़ी खड़ी करने के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नेवी में काम करने वाले पड़ोसी आरोपी ऋषभ शुक्ला ने अवैध पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभू तिवारी और कारोबारी बेटे सुयश तिवारी को मौत के घाट उतार दिया. विवाद बढ़ने पर मारपीट के बाद गोलियां चलाई गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है.

मंदिर का चबूतरा और पार्किंग बना विवाद की वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सआदतगंज के नौबस्ता में बरगद के पेड़ के पास खाली जमीन पर पार्किंग और मंदिर का चबूतरा बनवाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. सोमवार को जब शिवाजी तिवारी पक्ष के लोग वहां पहुंचे और चबूतरा बनवाने की कोशिश की, तभी पड़ोसी ऋषभ शुक्ला वहां बंदूक लेकर पहुंच गया. आरोप है कि पहले लाठी-डंडों से हमला किया गया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं.

Advertisement

एक ही परिवार के 3 चिराग बुझे

फायरिंग की इस घटना में शिवाजी तिवारी और उनके बेटे सुयश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भाई शंभू तिवारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मृतक सुयश तिवारी की अगले महीने शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इस दर्दनाक घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम छा गया है.

पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा, आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने वारदातस्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. डीसीपी वेस्ट जितेंद्र ने बताया कि काफी समय से चले आ रहे विवाद के कारण यह वारदात हुई. पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में ले लिया है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »