पुलिस ने लाल किले पर दीप सिद्धू और इकबाल सिंह के साथ क्राइम सीन किया रीक्रिएट

देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को आज क्राइम ब्रांच की टीम लाल किला लेकर पहुंची. वहां क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दीप सिद्धू से घटना वाले दिन की अन्य जानकारियां जुटाईं.

Advertisement
दिल्ली हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू दिल्ली हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST
  • दीप सिद्धू से पूछताछ कर रही है क्राइम ब्रांच की टीम 
  • पूछताछ में अब तक हुए कई खुलासे

देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को आज क्राइम ब्रांच की टीम चाणक्यपुरी से लाल किला लेकर पहुंची. यहां पर गणतंत्र दिवस वाले दिन हुई घटना के सीन को रीक्रिएट गया. बता दें पूछताछ के दौरान दीप सिद्धू ने दावा किया कि वह भावुक होकर किसानों के साथ जुड़ गया था. हालांकि, पूछताछ में दीप सिद्धू ने साफ किया कि उसका जुड़ाव किसी कट्टरपंथी संगठन से नहीं है, लेकिन वो तोड़फोड़ वाली विचारधारा में विश्वास करता है. जानें लाइव अपडेट्स:

Advertisement

12.21 बजे: क्राइम ब्रांच की टीम दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लेकर फिलहाल उस रूट पर है, जहां से वो लाल किले भीड़ के साथ पहुंचे थे. दीप सिद्धू और इकबाल सिंह से पुलिस पूरा रूट समझ रही है. एक तरह से कहें तो दोनों को लेकर 26 जनवरी हिंसा का क्राइम सीन रिक्रिएट कर रही है. इसका बाद टीम दीप सिद्धू को लेकर लाल किला जाएगी.

लाल किले पहुंचे दीप सिद्धू और इकबाल सिंह

पूछताछ में दीप सिद्धू ने बताया था कि उसे शक था कि सरकार के साथ बातचीत में और दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान नेता नरम हो रहे थे, लॉकडाउन के दौरान और बाद में दीप सिद्धू को कोई काम नहीं मिला था और अगस्त में जब किसान आंदोलन पंजाब में शुरू हुआ, तो वह इसके प्रति आकर्षित हो गया था. पूछताछ के दौरान दीप सिद्धू ने बताया कि जब वह विरोध स्थलों पर जाता था तो युवा बड़ी संख्या में आते थे. वह 28 नवंबर को किसानों के साथ दिल्ली पहुंचा. गणतंत्र दिवस परेड से कुछ दिन पहले सिद्धू ने अपने समर्थकों के साथ निर्धारित मार्ग को तोड़ने का फैसला किया. दीप सिद्धू ने तब अपने समर्थकों से कहा था कि वे वॉलंटियर के जैकेट चुराएं.

Advertisement

रची थी साजिश 

दीप सिद्धू ने पहले ही साजिश रची थी कि लाल किला और यदि संभव हो तो इंडिया गेट तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी. जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि फरार आरोपी जुगराज सिंह को विशेष रूप से धार्मिक झंडा फहराने के लिए लाया गया था. बताया जा रहा है कि तरनतारन का मूल निवासी जुगराज गुरुद्वारों में झंडे फहराता था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »